{"_id":"5dc5d3df8ebc3e5afd1169b3","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3832994114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आधा घंटा रहे आजम, सपा नेताओं को भनक तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आधा घंटा रहे आजम, सपा नेताओं को भनक तक नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने से पहले शहर में अचानक आजम खां के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन से लेकर खुफिया इकाइयों तक के कान खड़े हो गए। हालांकि वह अस्पताल में भर्ती परिचित को देखने पहुंचे थे और करीब आधा घंटा तक शहर में रहे लेकिन सपा नेताओं को उनके आने की भनक तक नहीं लगी।
सपा नेता आजम खां शुक्रवार दोपहर करीब सवा चार बजे विकास भवन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे थे। यहां रामपुर के एक सिख परिवार के दो लोग भर्ती हैं। आजम ने उनका हालचाल लिया और स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से बातचीत की। इस दौरान मीडियाकर्मी भी पहुंच गए लेकिन उन्होंने किसी से बात नहीं की। करीब 20 मिनट तक अस्पताल में रुकने के बाद वह बदायूं मार्ग से कासगंज के लिए रवाना हो गए, लेकिन सपा के किसी प्रमुख नेता को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस दौरान बरेली से सिर्फ सरफराज वली खां, उनके बेटे सैफ वली खां, अली खान और मोहसिन खान ही उनसे मिलने पहुंचे और चौबारी तक उन्हें छोड़ा। आजम के इस कार्यक्रम की सपा नेताओं को भले ही भनक न लगी हो लेकिन अचानक उनके आने को लेकर पुलिस-प्रशासन से लेकर खुफिया इकाइयाें तक में हड़कंप मचा रहा।