{"_id":"5dc479398ebc3e5b41235748","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3831849100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात स्थिति से निपटने के लिए लाइफ जैकेट में रहेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात स्थिति से निपटने के लिए लाइफ जैकेट में रहेंगे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अयोध्या मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन के अफसरों को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए एसडीएम और सीओ समन्वय के साथ काम करेंगे। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सीओ के साथ एसडीएम भी लाइफ जैकेट पहनेंगे। उनके वाहनों के ड्राइवरों को भी जरूरी ट्रेनिंग की जाएगी। इस संबंध में कलक्ट्रेट में कानून व्यवस्था की बैठक में भी इस पर मंथन किया गया।
बैठक में यह मामला उठा कि अगर कहीं माहौल बिगड़ता है तो गुस्साई पब्लिक वर्दी में मौजूद पुलिस अफसरों से बात नहीं करना चाहती। ऐसे में सिविल ड्रेस में मौजूद एसडीएम की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे समय में बतौर मजिस्ट्रेट एसडीएम स्थिति से निपटने के लिए समक्ष रहे, इसलिए उन्हें भी लाइफ जैकेट से लैस किया जाएगा। उनके वाहनों के ड्राइवरों को भी खुद के बचाव के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराने सहित उन्हें ट्रेनिंग भी देने की तैयारी है। अंदरखाने कवायद यह भी है अयोध्या मामले को देखते हुए शस्त्र विक्रेताओं की दुकानों पर भी नजर रखी जाए। ड्रैगन लाइट और रबर बुलेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।