{"_id":"5dc479e68ebc3e5af33b7b1f","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly383179235","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए अभी और करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए अभी और करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी के पास हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। एनएचएआई ने एक बार फिर 45.23 करोड़ से मंजूर इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर की तारीख तीसरी बार सात से बढ़ाकर 28 नवंबर कर दी है। ऐसे में यहां आए दिन लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के लिए लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बरेली-शाहजहांपुर के बीच हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन भयंकर जाम लगता है। इससे लखनऊ से बरेली होते हुए दिल्ली आना-जाने वालों को कई बार घंटों जाम में फंसना पड़ता है। पहले यह प्रोजेक्ट 2200 करोड़ के बरेली-सीतापुर फोरलेन के प्रोजेक्ट में ही शामिल था, लेकिन इसका कांट्रेक्ट लेने वाली इरा इंफ्रा स्ट्रक्चर कंपनी के बीच में ही काम छोड़कर भाग जाने से ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो सका। इस मामले में कमिश्नर रणवीर प्रसाद की पैरवी के बाद एनएचएआई ने हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को भेजा था। हाल में मंत्रालय ने 45.23 करोड़ की लागत से 1000 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज को बनाने की अनुमति दे दी। इसके बाद एनएचएआई ने इसके टेंडर के लिए 24 अक्तूबर फिर 30 अक्तूबर के बाद तीसरी बार सात नवंबर की तारीख तय की थी लेकिन तीसरी बार भी टेंडर न हो पाने से अब 28 नवंबर की तारीख तय की गई है।
हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए अब 28 नवंबर को टेंडर की तारीख तय की गई है। टेंडर में हुई देरी से निर्माण कार्य शुरू करने में अभी कुछ समय और लगेगा। - एनपी सिंह, परियोजना अधिकारी, एनएचएआई