फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

डेलापीर मंडी के सामने तगड़ा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन

Sat, 02 Nov 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। डेलापीर मंडी के सामने रोज रात को घंटों जाम लग रहा है। दिवाली की बंदी के बाद तेजी से शुरू हुई सब्जी की आवक ने यह संकट और बढ़ा दिया है। पुलिस रात को यहां होमगार्डों के हाथ में कमान सौंपकर चली जाती है। उनकी मौके पर कोई सुनता नहीं है।
विज्ञापन

डेलापीर सब्जी मंडी के सामने रोड पर यूं तो सुबह से शाम तक हर वक्त जाम जैसे हालात रहते हैं पर रात में इन दिनों जाम की समस्या ज्यादा बढ़ गई है। रात नौ बजे नो एंट्री खुलने के बाद ही वाहनों की आवाजाही यहां तेजी से बढ़ती है। इसके बाद करीब 11 बजे तक मंडी के सामने रोड पर जाम के हालात बने रहते हैं। शुक्रवार रात भी यहां ऐसे ही हालात थे। रात साढ़े नौ बजे दोनों ओर से कई वाहन फंसे हुए थे। अधिकांश वाहन वह थे जिनमें सब्जी लोड थी और वह मंडी के अंदर जा रहे थे। गेट के अंदर कई वहन पहले से होने की वजह से उनकी एंट्री नहीं हो पा रही थी और इस कारण मंडी के दोनों गेटों पर भीषण जाम लगा था। तीन होमगार्ड वाहनों को हटवाने की कोशिश कर रहे थे। कैमरे की फ्लैश पड़ते ही वह और तेजी से अपना काम करने लगे पर वाहनों के ड्राइवर उनकी बात अनसुनी कर रहे थे।
विज्ञापन


मिर्च की आवक को बताया वजह
मंडी के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने जबर्दस्त जाम की वजह मंडी में तेजी से शुरू हुई आवक को बताया। उन्होंने बताया कि कासगंज व अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में मिर्च व शिमला मिर्च की आवक हो रही है। जिस तेजी से मिर्च लाई जा रही है, उस तेजी से उतार नहीं हो पा रहा है। मंडी के अंदर की व्यवस्था ढुलमुल होना भी इसकी वजह है। कुछ लोगों का कहना था कि दीवाली की वजह से मंडी का काम बंद था, अब यह दोबारा शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed