{"_id":"5dbc8bfc8ebc3e012f282bdb","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3823944124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के चलते बंद नहीं हुआ रेलवे क्रॉसिंग, ट्रेनों की रफ्तार थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के चलते बंद नहीं हुआ रेलवे क्रॉसिंग, ट्रेनों की रफ्तार थमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। संडीला और उमरताली के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने से फाटक बंद नहीं हो सका, इससे अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों की स्पीड थम गई। गेटमैन ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। उन्होंने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को मेसेज किया। इसके बाद ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोेक दिया गया। करीब दो घंटे बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
दोपहर एक बजे उमरताली और संडीला के बीच रेलवे क्रॉसिंग 249 सी पर भीषण जाम लग गया। इसकी वजह से फाटक बंद नहीं हो पाया। गेटमैन की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। इधर स्टेशन मास्टर ने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को क्रासिंग बंद न होने का मेसेज किया जिसके बाद ट्रेनों को रोक दिया गया। सवा तीन बजे के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। जंक्शन पर चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस 33 मिनट, अमृतसर जय नगर शहीद एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, जम्मूतवी वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस देरी से पहुंची। इसके अलावा दो मालगाड़ियां भी रोक दी गई जिन्हें बाद में गुजारा गया।