{"_id":"5dbc8cc68ebc3e01675635a1","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3823426141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल एन्क्लेव- महंगी बिजली का अड़ंगा खत्म, अब रियायती दरें लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल एन्क्लेव- महंगी बिजली का अड़ंगा खत्म, अब रियायती दरें लगेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तर प्रदेश में ‘उड़ान’ योजना को सफल बनाने के लिए सिविल एन्क्लेव को रियायती दरों पर बिजली सप्लाई देना तय हो गया है। शासन ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। इसके तहत पॉवर कारपोरेशन ने बरेली सिविल एन्क्लेव पर बकाया बिल संशोधित कर दिया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने संशोधित बिल शुक्रवार दोपहर जमा करा दिया।
बरेली समेत 12 शहरों में ‘उड़ान’ योजना के तहत सिविल एन्क्लेव विकसित हो रहे हैं। भारत सरकार ने क्षेत्रीय संपर्क स्कीम से सस्ती हवाई सेवाएं चुनिंदा स्थानों से शुरू भी करा दी हैं। सिविल एन्क्लेव के लिए रियायती दरों पर बिजली दी जानी है, लेकिन अभी तक यह आदेश नहीं हो पाए थे, इसलिए बकाया बिल को लेकर विवाद होने लगा था। विमानपत्तन निदेशक (पंतनगर) एसके सिंह ने पिछले दिनों विशेष सचिव नागरिक उड्डयन को पत्र लिखकर इस विवाद पर स्थिति साफ करने को कहा था। इस पर विशेष सचिव सूर्यपाल गंगवार ने विद्युत बिलों में छूट दिए जाने संबंधी शासनादेश की प्रति जिलाधिकारी और कॉरपोरेशन को प्रेषित कर इसका अनुपालन कराने को कहा। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने संशोधित बिल जमा करा दिया।