फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

राम जन्मभूमि मामले में फैसले से पहले बरेली जोन में हाई अलर्ट

Sat, 02 Nov 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। राम जन्मभूमि प्रकरण को लेकर जल्दी ही निर्णय आने वाला है। इसको लेकर शासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है, एडीजी ने सभी सीओ व एसओ से निगरानी बरतने को कहा है। संदिग्धों की तलाशी व घुमंतुओं की पहचान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य लोगों को किसी भी तरह के फैसले के लिए मानसिक तौर पर तैयार करने का है। इसमें भी पुलिस की जिम्मेदारी ज्यादा बनाई गई है। उच्चस्तर से मिले निर्देश के मुताबिक पुलिस अब चौकी व थाना स्तर पर सद्भाव का माहौल बनाने का काम करेगी। इसके लिए पीस कमेटियों की बैठक से लेकर सामाजिक सौहार्द बढ़ाने के दूसरे काम किए जाने हैं ताकि असामाजिक तत्व लोगों की भावनाएं भड़काने का काम न कर दें। सीओ स्तर पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी थानेदारों को अपने इलाके में संदिग्धों की तलाशी व गलत स्थिति मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डेरा डाले घुमंतुओं की भी निगरानी की जा रही है। इसमें पुलिस के साथ खुफिया अमले को भी अलर्ट किया गया है। फैसला आने के बाद भी निगरानी जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


राम जन्मभूमि प्रकरण पर फैसला आने से पहले सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे जोन में स्थिति सामान्य है। कहीं किसी विवाद की आशंका नहीं है फिर भी एहतियात बरती जा रही है। - अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed