फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

निगम ने दी मौखिक सहमति तो मंत्री-विधायक ने कर दिया उद्घाटन

Fri, 01 Nov 2019 08:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। जिला अस्पताल रोड के जूता-चप्पल फड़ व्यापारियों को ओवरहेड टैंक परिसर में दुकानें लगाने की अनुमति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पहले इंदिरा मार्केट में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने पोर्टेबल शॉप के अवैध प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था और अब नगर निगम की टंकी के नीचे जूता-चप्पल व्यापारियों को दुकानें लगाने की ऐसे ही अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन

पिछले साल इंदिरा मार्केट में पोर्र्टेबल शॉप लगवाई थीं, इसका उद्घाटन वित्तमंत्री सुरेश खन्ना (तत्कालीन नगर विकास मंत्री) ने किया था। नगर निगम में इसका कोई लेखा-जोखा न होने के चलते यह आवंटन अवैध करार दे दिया गया। व्यापारी एवं पार्षदों समेत कुछ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के अलावा इस मामले की अब तक जांच चल रही है। अब यहां नया मामला सामने आया है। दिवाली के दिन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने जिला पंचायत के सामने स्थित ओवरहेड टैंक परिसर में जिला अस्पताल रोड से हटाए गए जूता-चप्पल फड़ व्यापारियों का बैठा दिया। इसका विधिवत उद्घाटन भी हुआ लेकिन निगम अफसर इस मामले से दूर रहे। मगर इसे लेकर अब नगर निगम में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ पार्षदों का कहना है कि बिना आवंटन के जूता-चप्पल व्यापारियों को वहां बैठा दिया गया तो पुराने घटनाक्रम में और इसमें फर्क ही क्या है।
विज्ञापन

निषिद्ध क्षेत्र में कैसे दी अनुमति
ओवरहेड टैंक को आमजन के लिए निषिद्ध क्षेत्र माना जाता है। पानी के साथ कोई छेड़छाड़ न कर सके इसलिए यहां चारदीवारी बनाकर घेराबंदी की जाती है। मगर यहां तो नगर निगम ने फड़ व्यापारियों को वहां बैठने की अनुमति देकर सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध का मुझे नहीं पता, फड़ वाले साढ़े तीन महीने से बेरोजगार घूम रहे थे। सभी लोगों के प्रयास से नगर निगम से जगह दिलाई गई है। टंकी की सुरक्षा का भी इंतजाम कराएंगे। - डॉ. अरुण कुमार, नगर विधायक

ओवरहेड टैंक निषिद्ध क्षेत्र है, यहां फड़ व्यापारियों को जगह आवंटित करने का हमारे पास कोई रिकार्ड नहीं है। जानकारी मिली है कि उन्हें अस्थाई रूप से जगह दी गई है। - ईश शक्ति सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed