फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

‘एंड्रॉयड फोन से बढ़ रहा साइबर क्राइम’

Fri, 01 Nov 2019 08:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। देश में मोबाइल फोन के प्रचलन के साथ ही साइबर क्राइम और बैंक ठगी के मामले शुरू हो गए। एंड्रॉयड फोन से तो बैंकों और अन्य क्षेत्रों में और नई तकनीक के अपराध बढ़ने शुरू हो गए हैं, इसलिए साइबर क्राइम और ठगी के मामलों से बचने के लिए बेहद सतर्क रहना होगा। यह बात डीआईजी बरेली परिक्षेत्र राजेश कुमार पांडे ने कही।
विज्ञापन

केंद्रीय सतर्कता आयोग इस बार ‘ईमानदारी एक जीवन शैली’ विषय पर सतर्कता सप्ताह मना रहा है। इसके तहत भविष्य निधि संगठन, बैंकों और विभिन्न कार्यालयों में भ्रष्टाचार, साइबर क्राइम और अन्य हेराफेरी के मामलों के प्रति सजग किया जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश कुमार पांडे ने बैंकों में साइबर क्राइम और नकली करेंसी से संबंधित कई जानकारियां दीं। कहा, जब से मोबाइल फोन वजूद में आए तब से बैंक और अन्य सेक्टरों में आपराधिक मामले बढ़े हैं। उन्होंने नकली नोटों और ठगी से बचने के लिए बैंकों को ज्यादा सतर्क रहने को कहा। एसबीआई के डीजीएम पीके शर्मा ने बैंकिंग प्रणाली पर प्रकाश डाला। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सहायक आयुक्त बीएम कांडपाल ने बरेली और मुरादाबाद के विभिन्न स्कूलों, रोडवेज बस स्टेशनों, सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार-प्रसार कराया। निबंध, पोस्टर और वादविवाद प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed