फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

दिवाली से पहले दिवाली की धूम मचा गया कार्निवल

Fri, 25 Oct 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। अमर उजाला कार्निवल ने दिवाली से पहले ही शहरवासियों को दिवाली की धूम का अहसास करा दिया। डीडीपुरम में हुए शानदार आयोजन से बड़ी संख्या में शहरवासी जुड़े और गीत संगीत से सजी महफिल का जमकर लुत्फ लिया। यहां गायिका अंकिता कपूर की सुरीली आवाज का जादू था तो जादूगर अंकुर की ट्रिक ने भी खूब तालियां बटोरीं। गुरुवार को अंतिम दिन मौज मस्ती भरी महफिल का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

अपराह्न चार बजे नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ कार्निवल का हिस्सा बनने पहुंचे तो रात को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर खूबसूरत शाम का आगाज किया। कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए शहर की नामचीन हस्तियां भी पहुंचीं। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को अमर उजाला की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस दिवाली भी अमर उजाला कार्निवल ने दिवाली का मजा दोगुना किया है। कार्निवल की सराहना की। कहा, आपसी सौहार्द के साथ दिवाली का त्योहार मनाएं। वहीं गीत संगीत की महफिल देर रात तक जारी रही। बच्चों के साथ बड़ों ने भी स्टेज पर आकर गीत संगीत पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान : योगेश पटेल चेयरमैन जेपीएम ग्रुप, नदीम मलिक चेयरमैन फ्यूचर शेप एकेडमी, विष्णु अग्रवाल मालिक राम कुमार ज्वेलर्स, मोहम्मद कलीमुद्दीन चेयरमैन ओमेगा क्लासेस, आरके गोला चेयरमैन कामधेनु डेयरी
विज्ञापन
विज्ञापन

झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में...
महफिल की जान बनीं अंकिता कपूर ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में, कभी आर कभी पार लागा तीरे नजर, मोहब्बत बरसा देना तू, सारा जमाना हसीनों का दिवाना जैसे गीतों से समा बांधा। बेख्याली में भी तेरा ख्याल आए, मेरे रस्के कमर, सुन मेरी रानी, रात बाकी बात बाकी जैसे गीतों पर महफिल झूम उठी। दर्शकों की मांग पर उन्होंने कुछ पंजाबी गीत भी गाए। दर्शकों में जोश का आलम यह रहा कि कुछ लड़कियां गीतों पर डांस करते करते स्टेज तक पहुंच गई।
जादूगर अंकुर ने भी खूब बटोरीं तालियां
मेरठ से आए जादूगर अंकुर ने अपनी ट्रिक से खूब तालियां बटोरीं। उन्होंने कपड़े से छतरी, दर्शकों के हाथों में जादू से सिक्का लाना जैसी कई ट्रिक दिखाईं। मौज मस्ती भरी महफिल का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
शानदार आयोजन के लिए अमर उजाला को बधाई : नंदी
अपराह्न चार बजे नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ भी कार्निवल का हिस्सा बनने पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित किया। अमर उजाला की ओर से उनको शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने अमर उजाला को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। बोले कि जिस तरह से अमर उजाला खबरों को लेकर हमेशा आगे रहता है उसी तरह से त्योहार पर शानदार आयोजन करने में भी आगे रहता है। आयोजन देखकर लगा कि दिवाली की धूम अभी से शुरू हो गई है। इस दौरान श्री बांके बिहारी ऑटोमोबाइल के मालिक पंकज अग्रवाल मौजूद रहे।

यह रहे सहयोगी
मुख्य स्पांसर: बीएल एग्रो
को-स्पांसर: राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस
पावर्ड बाई : खंडेलवाल इडिबल आयल और मारिया फ्रोजन, इन एसोसिएशन विद जेपीएम ग्रुप
वैल्यूबल पार्टनर: कैनविज ग्रुप, ओमेगा क्लासेज, खंडेलवाल कॉलेज, डीजी इंफ्रा ग्रुप, श्री सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, ओम रेजिडेंसी, रियल्टी एडवाइजर्स, किया मोटर्स, रामा श्यामा पेपर्स, एलआईसी, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीएल ग्रुप, रामकुमार अग्रवाल ज्वेलर्स, फ्यूचर शेप ग्रुप, रेडियो पार्टनर रेडियो सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed