फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

कुल आज- दरगाह को जाने वाले रास्ते नो व्हीकल जोन

Fri, 25 Oct 2019 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। शुक्रवार को आला हजरत उर्स के कुल में तीन लाख जायरीन की भीड़ शहर में जुटने का अनुमान है। इसके मद्देनजर प्रशासन तीन दिन पहले ही डायवर्जन लागू कर चुका है। अब शहर से दरगाह आने वाले चारों ओर के रास्ते सील करने का प्लान है। शुक्रवार दोपहर से शहर में चार प्रमुख रास्तों से आने वाला ट्रैफिक उर्स की भीड़ निकलने तक रोक दिया जाएगा। दुपहिया वाहनों पर भी भीड़ के मुताबिक रोक लगाने का प्लान है।
विज्ञापन

एसपी सिटी के बनाए प्लान के मुताबिक दोपहर 12 बजे से किला पुल पर दूल्हे मियां की मजार से दूसरी साइड वाली लेन को सत्यप्रकाश पार्क तक नो व्हीकल जोन में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके साथ ही बदायूं रोड पर नेकपुर चीनी मिल से शहर में आने वाले रोड, सेटेलाइट से शहर में आने वाले रोड और कुतुबखाना से दरगाह की ओर आने वाले रोड पर वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा। दुपहिया वाहन भी भीड़ के मुताबिक प्रतिबंधित रह सकते हैं। दरगाह से जंक्शन और बस स्टैंड की ओर जाने वाले रास्तों पर किसी तरह का अतिक्रमण या अवरोध नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन


जंक्शन पर भी मिलेंगी बसें
पुलिस ने व्यवस्था कराई है कि कुछ रोडवेज बसों को जंक्शन के बाहरी हिस्से में भी खड़ा किया जाए। इससे अगर जायरीन को ट्रेन मिलने में असुविधा हो तो वह बस से निकल जाएं। जंक्शन के बाहरी हिस्से और प्लेटफार्म के बीच बफर जोन बनाया गया है, ताकि वहां भीड़ बढ़ने पर भगदड़ की स्थिति पैदा न हो। यहां पर एंबुलेंस और फायरब्रिगेड की व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी। पुराना बस अड्डा पहले ही सेटेलाइट से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बजे तक जायरीन विदा करने का प्लान
- हाल ही में दरगाह पदाधिकारियों और व्यापारियों की बैठक लेकर अफसरों ने तय किया कि हर हालत में पांच बजे तक शहर से जायरीन विदा कर दिए जाएं। दरगाह प्रबंधन से कुल के तत्काल बाद ही जायरीन को रुखसत करने में मदद मांगी गई है। साथ ही व्यापारियों से अपेक्षा की गई है कि वे चार बजे के बाद दुकानों की सजावट करें ताकि ग्राहक भी फुर्सत से निकलकर देर रात तक खरीददारी कर सकें। दोनों पक्षों ने इस सलाह को खुशी-खुशी मान लिया है।

एक लाख की भीड़ मथुरापुर पहुंची
- दरगाह के स्टडी सेंटर मथुरापुर मदरसे पर गुरुवार को करीब एक लाख जायरीन की भीड़ जुटी। हालांकि खुफिया अमला इसे पिछले साल से कम आंक रहा है। बावजूद इसके शुक्रवार को कुल में करीब तीन लाख लोगों की भीड़ का अनुमान लगाया जा रहा है। चौपुला और सेटेलाइट ओवरब्रिज निर्माण की वजह से रास्ता बाधित होने से जाम के भी आसार हैं।

ये डायवर्जन तो रहेगा ही
- पूर्व ट्रैफिक प्लान के मुताबिक मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल की ओर से लखनऊ जाने वाले सभी भारी वाहन परसाखेड़ा से बड़ा बाईपास होकर जाएंगे। लखनऊ से दिल्ली और नैनीताल जाने वाले वाहन इन्वर्टिस तिराहे से बड़ा बाईपास की ओर जाएंगे। रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत और बरेली से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहे से फरीदपुर होकर बुखारा मोड़ होते हुए रामगंगा को निकाले जाएंगे।

आठ जगह पार्किंग
- जायरीन के वाहनों के लिए आठ जगह पार्किंग बनाई गई है। इनमें जीआईसी, रेलवे मनोरंजन सदन, अनाथालय, रेलवे यार्ड सुभाषनगर रोड, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, मैथोडिस्ट कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज और पुरानी जिला जेल परिसर शामिल हैं। वैकल्पिक पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं।


- शहर में उर्स की वजह से जायरीन की लाखों की भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को सकुशल निकालने के लिए कुछ कदम उठाए गए हैं। जनता को इससे कुछ परेशानी हो सकती है। शाम तक धनतेरस की खरीददारी के लिए माहौल बनाने का प्रयास रहेगा। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed