फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

दिवाली से पहले प्रभारी मंत्री का दौरा!

Fri, 25 Oct 2019 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा का पिछली बार 26 सितंबर का दौरा काफी हंगामेदार रहा था। अटके प्रोजेक्टों की समीक्षा में सबसे ज्यादा निशाने पर सेतु निगम, नगर निगम, ऊर्जा निगम सहित कई सरकारी विभाग रहे थे। मंत्री ने उस समय एक महीने बाद यानी 26 अक्तूबर को फिर आने की बात कहते हुए अफसरों को निर्देश दिए थे कि इससे पहले जो निर्देश दिए गए हैं, उनका अनुपालन हो जाए। अब मंत्री के संभावित दौरे को लेकर सरकारी महकमों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि प्रभारी मंत्री के आने की कोई अधिकृत सूचना अभी नहीं आई है, लेकिन उनका प्रोग्राम कहीं अचानक न आ जाए, इस डर से दिवाली पर अफसर घर जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री, प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने 26 सितंबर को समीक्षा बैठक में इस पर नाराजगी जाहिर की थी कि सेतु निगम के प्रोजेक्ट बगैर प्लानिंग और संबंधित विभागों से समन्वय के ही शुरू हो गए हैं। नतीजतन, चौपुला, आईवीआरआई, लालफाटक, सेटेलाइट सहित दूसरे पुलों के काम किसी न किसी अड़ंगे की वजह से पूरे नहीं हो पा रहे हैं। विकास के इन अटके प्रोजेक्ट से पब्लिक को परेशानी होने के साथ सरकारी रकम का भी नुकसान हो रहा है। प्रभारी मंत्री ने नगर निगम, ऊर्जा निगम, मनरेगा, बेसिक शिक्षा सहित कई विभागों में भी गड़बड़ी और घोटाले के मामलों के जांच के आदेश दिए थे। प्रभारी मंत्री का कहना था कि एक माह बाद 26 अक्तूबर को वह फिर आकर यह समीक्षा करेंगे कि उनके निर्देशों का कितना अनुपालन हुआ है। इसकी समय सीमा गुजरने के साथ प्रभारी मंत्री के दौरे की सरकारी तंत्र मेें सुगबुगाहट फिर से शुरू हो गई है। इसे लेकर अफसरों में इतनी बेचैनी देखी जा रही है कि वे अभी दिवाली पर घर जाने से भी करता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed