{"_id":"5db201898ebc3e014950b270","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3814659188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगा जाम तीसरे दिन भी नहीं खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगा जाम तीसरे दिन भी नहीं खुला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। ट्रेनों को गुजारने के लिए मंगलवार को बंद किए गए हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगा जाम 40 घंटे बाद बृहस्पतिवार को भी खत्म नहीं हो सका। हालांकि तीन किलोमीटर लंबा जाम घटकर अब करीब दो किलोमीटर का रह गया है। जाम को खत्म करने के लिए रेलवे ने ट्रेनों के गुजरने से दस की बजाय पांच मिनट पहले फाटक बंद किया, जिससे जाम कम होने में काफी मदद मिली है।
दरअसल, दिवाली की छुट्टी पर घर जाने वालों की भीड़ के साथ ही बार-बार रेलवे क्रॉसिंग के बंद किए जाने से जाम के हालात बने हुए हैं। लोगों के मुताबिक दिन में जाम थोड़ा कम जरूर हुआ, लेकिन शाम आठ बजे के बाद क्रॉसिंग से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या अधिक होने से हालात फिर पहले जैसे हो गए हैं।
ओवरब्रिज बनने तक नहीं मिलेगी जाम से निजात
ऐरा कंपनी के बीच में काम छोड़कर भागने से क्रॉसिंग पर बनाया जा रहा रेल ओवरब्रिज का काम रुका हुआ है। हालांकि इसके लिए अब टेंडर हो चुके हैं। दिवाली की छुट्टियां बीच में पड़ने से यह टेंडर अभी खोले नहीं गए हैं। माना जा रहा है कि दिवाली के बाद ही इन टेंडरों को खोला जाएगा। लोगों का मानना है कि ओवरब्रिज बनने से पहले यहां जाम से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है क्योंकि ट्रेनों की संख्या अधिक होने से सामान्य दिनों में भी यहां जाम के हालात बने रहते हैं।