{"_id":"5dacbc6f8ebc3e93cc4412cb","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly380997389","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाकरगंज का पानी पीला और घर-घर मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाकरगंज का पानी पीला और घर-घर मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज के लॉ के छात्र-छात्राओं ने बाकरगंज में रविवार को पर्यावरण प्रदूषण की हकीकत जानी। गंदगी के चलते वहां का पानी पीला हो गया है और अधिकांश घरों में लोग बीमार पड़े हैं। गंदगी से बीमार होकर तमाम लोगों की मौत हो चुकी है।
एलएलबी थर्ड सेमेस्टर के 17 छात्र-छात्राएं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बाकरगंज पहुंचे थे। उन्होंने 25 घरों में जाकर बीमारी, पेयजल का स्रोत, आजीविका, जीवन स्तर समेत 16 बिंदुओं पर सर्वे किया। सामने आया कि वहां पेयजल प्रदूषण के चलते पीला हो गया है और लोग उसे खरीदकर पीने को मजबूर हैं। गंदगी के संक्रमण से कई लोगों की मौत हो चुकी है, तमाम लोग अब भी बीमार हैं। कुछ परिवारों में कमाऊ सदस्य के बीमार होने से बच्चों का स्कूल जाना छूट गया है। कूड़ा निस्तारण प्लांट पर भी बंद मिला। डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर वह अपनी संस्था के माध्यम से क्षेत्रवासियों की आवाज उठाएंगे।
प्लांट में नहीं खप रहा दो ट्राली कूड़ा, पहुंच रहीं 70
बरेली। रविवार को समाजसेवा मंच ने भी बाकरगंज में लोगों की स्थिति देखी। इस दौरान सामने आया कि वहां लगे प्लांट में प्रतिदिन दो ट्राली कूड़ा मुश्किल खप रहा है, जबकि वहां रोजाना 70 ट्राली से ज्यादा कूड़ा पहुंच रहा है। कूड़ा और गंदगी से हो रहे प्रदूषण के चलते कई घरों में लोग बीमार हैं। इस दौरान नदीम शमसी, गुड्डू, शहजाद, अरविंद वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।