{"_id":"5dacbc6f8ebc3e939d46bec1","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly380982424","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कारोबार पर सौ फीसदी सब्सिडी देने वाली भाजपा पहली सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए कारोबार पर सौ फीसदी सब्सिडी देने वाली भाजपा पहली सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने अलग-अलग कार्यक्रमों और बैठकों में कारोबारियों की नब्ज टटोली। इस दौरान कारोबारियों ने शिकायत की कि सरकार तो बदल गई लेकिन सिस्टम अब भी नहीं बदला। शोषण और उत्पीड़न पहले ही जैसा है। एफएसडीए और वाणिज्य कर जैसे विभाग बेलगाम हैं।
प्रदेश सरकार ने उद्यमी और व्यापारियाें की समस्याओं के निराकरण और उनसे फीडबैक लेने के लिए कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष गठित किया है। रविवार को इसके उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बरेली आकर पूरे दिन उद्योग-व्यापार से जुड़े प्रमुख लोगों ने मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। राजेंद्र नगर में हुई बैठक में प्रमुख उद्यमियों से फीडबैक मांगा तो आईआईए और चैंबर ऑफ कामर्स सदस्यों ने कहा कि सरकार बेहतर तो कर रही है लेकिन उसका फायदा नीचे तक नहीं पहुंच पा रहा है। उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल ने कहा कि ब्याज मुक्त ऋण योजना लागू नहीं हो पाई है। अभिनव अग्रवाल, दिनेश गोयल, दिलीप खंडेलवाल, राजू खंडेलवाल, विमल रेवाड़ी, मुकेश गुप्ता, तनुज भसीन, रजत खंडेलवाल आदि ने भी समस्याएं रखीं। मनीष गुप्ता ने कहा कि यूपी को उत्पादक प्रदेश बनाने पर काम हो रहा है। सरकार सौ फीसदी तक सब्सिडी नए कारोबार शुरू करने पर दे रही है। बिजली की समस्या पूरी तरह खत्म हो चुकी है।
समीक्षा बैठक में उठा कान्हा का मुद्दा
व्यापारी कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने विभिन्न संगठनों और प्रमुख कारोबारियों से मुलाकात करने के बाद अफसरों को सर्किट हाउस में शाम पांच बजे समीक्षा के लिए बुलाया लेकिन बिजली विभाग समेत कई विभागों से अफसर नहीं पहुंचे। गुप्ता ने वन, वाणिज्य, एफएसडीए, बीडीए, नगर निगम, एफएसडीए आदि विभागों को कसा। उन्होंने कहा कि छापा, सर्वे और सैंपल लेने के नाम पर उत्पीड़न न किया जाए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह से उन्होंने नगर निगम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ओडीएफ की प्रगति जानी, सफाई वाहन और शौचालय की संख्या भी पूछी। कांजी हाउस के सवाल पर नगर आयुक्त ने बताया कि हमारे यहां कान्हा उपवन है। बताया वहां जानवरों की संख्या निर्धारित से करीब दोगुनी हो गई है। व्यापारी नेता पवन अरोड़ा ने वहां गायों की मौत की बात कही तो व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
अर्थ व्यवस्था पर गोष्ठी
उपाध्यक्ष गुप्ता ने व्यापारियों के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक कर अर्थ व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कारोबारी इसका लाभ उठाएं। पवन अरोरा, नवीन अग्रवाल, सतीश मित्तल, सुदेश अग्रवाल, बंटी ठाकुर, आशु कुमार, सतीश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, कमल जगवानी आदि ने गुप्ता का भव्य स्वागत किया।