{"_id":"5dab78ad8ebc3e93c315af57","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3809198156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए टीम ने दो कुंतल खोया बरफी और तेल नष्ट किया नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए टीम ने दो कुंतल खोया बरफी और तेल नष्ट किया नमूने भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) टीम ने शनिवार को भी छापामारी जारी और पांच नमूने भरे। टीम ने करीब 70 हजार रुपये कीमत की मिठाई, खोया और वनस्पति तेल नष्ट किया।
जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्रा के निर्देशन में छापा टीम बल्लिया में दो वाहन खराब खोया लाद कर ले जाते हुए पकड़े। टीम ने मौके पर नमूने भर कर दो कुंतल खोया नष्ट करा दिया। जादोंपुर में शकील मिष्ठान भंडार से बरफी का नमूना लिया और 17 किलो तैयार माल फिकवा दिया। गुप्ता रेंस्टोरेंट से छेना और सीबी गंज में चंद्रसेन की दुकान से नमकीन नमूने भरे गए। टीम ने 80 किलो नमकीन और सौ किलो खाद्य तेल नष्ट कराया। मिश्रा ने बताया कि शनिवार को चले अभियान में करीब 70 हजार रुपये कीमत के पदार्थ नष्ट किए गए। उन्होंने बताया कि छापा अभियान दिवाली बाद तक चलेगा।