{"_id":"5dab688e8ebc3e93d9659eb1","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly380894244","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार के मद्देनजर रात में फिर से शुरू कराई जाए सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार के मद्देनजर रात में फिर से शुरू कराई जाए सफाई व्यवस्था
Sun, 20 Oct 2019 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
झाड़ू लगाता सफाई कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट में पौधरोपण पर्यावरण और व्यापार बंधुओं की बैठक में यह मामला उठा कि त्योहारों पर भी ठीक से साफ सफाई नहीं हो रही है। रात में सफाई व्यवस्था फिर से शुरू कराई जाए।
इस पर डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने कागजों की कमी दिखाकर आरटीओ प्रशासन की कार्रवाई पर भी नाराजगी जाहिर की गई।
बैठक में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह के सामने व्यापारियों ने यह मामला भी उठाया कि शास्त्री मार्केट में अब तक सड़क नहीं बनी है। बड़ा बाजार में आर्य समाज में एक भी शौचालय नहीं हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीएम ने पौधरोपण की समीक्षा करते हुए पाया कि कुछ विभागों ने वर्ष 2019-20 की रिपोर्ट नहीं दी है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह में बाहर से टीम आ रही हैं, वह खुद ही निरीक्षण करेगी।
इससे पहले सभी विभाग पौधों को जीओ टैगिंग कर लें। डीएम ने पर्यावरण की समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी को निर्देश दिए कि शहर के आसपास की जिन फैक्ट्रियों से काला धुआं निकलता है, उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाए।
डीएम नेे एडीएम प्रशासन को निर्देशित किया कि जिन जगहों पर पराली जलाई जाती है, उस जगह को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सीडीओ सत्येंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन वीके सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।