फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

उर्स पर ‘सारा जहां’ बरेली में समाएगा पर दिवाली बाजार सूना नजर आएगा

Sun, 20 Oct 2019 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। धनतेरस पर जब लोग खरीददारी के लिए घरों से निकलने को तैयार होंगे, उसी दौरान उर्स-ए-रजवी के कुल में शिरकत के लिए आई लाखों अकीदतमंदों की भीड़ शहर से निकल रही होगी। धनतेरस और कुल एक ही दिन होने से प्रशासन-पब्लिक और व्यापारी तीनों टेंशन में हैं। व्यापारियों का मानना है कि अगर कुल में आई भीड़ को शाम को पांच बजे के बाद भी शहर में नजर आई तो इसका सीधा असर धनतेरस पर पड़ेगा।
विज्ञापन

पिछले साल भी धनतेरस और उर्से रजवी का कुल एक ही दिन पड़ा था। तब पुलिस-प्रशासन का पूरा अमला कुल में आए अकीदतमंदों को शाम चार बजे तक शहर से निकालने में जुटा था, तब कहीं धनतेरस का मार्केट लगना शुरू हुआ था। इस बार फिर वही स्थिति है। इससे प्रशासन और पब्लिक के साथ कारोबारी भी चिंतित हैं। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने हालात संभालने के लिए बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। व्यापारी वर्ग भी प्रशासन की कोशिशों में सहयोग देने की बात कह रहा है। ज्यादातर कारोबारियों ने कहा कि प्रशासन को किसी भी तरह शाम चार बजे तक बाजार को धनतेरस के लिए तैयार कराना पड़ेगा। तभी शहर के लोग खरीददारी के लिए समय से घरों से निकल पाएंगे।
विज्ञापन

पुराना बस स्टेशन बंद रहेगा
धनतेरस पर पुराना बस स्टेशन से बसों का संचालन सुबह ही बंद हो जाएगा। इस इलाके में सिर्फ दोपहिया वाहनों को ही लेकर आने की अनुमति दी जाएगी। यहां से चलने वाली सभी बसें सेटेलाइट स्टैंड से संचालित होंगी। देर रात को पुराने स्टेशन से बसें चलाई जा सकती हैं। दिल्ली, हल्द्वानी, देहरादून मार्ग पर सेटेलाइट अड्डे से ही बसें बड़ा बाईपास होते हुए जाएंगी। पीलीभीत मार्ग पर यथावत व्यवस्था रहेगी। लखनऊ, कानपुर, बदायूं, आगरा दिशा में जाने वाली बसें भी सेटेलाइट से ही चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
धनतेरस और आला हजरत के उर्स के कुल के मौके पर स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। गुरुवार 24 अक्टूबर को चिह्नित बाजारों में यातायात नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त बल लगेगा। भीड़भाड़ वाले इलाके भी चिह्नित किए गए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन, सीसीटीवी और छतोें से सुरक्षा व्यवस्थाओं पर निगरानी होगी। यातायात डायवर्जन आदि भी व्यवस्था का प्लान बनाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed