फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर दौड़े नगर आयुक्त

Sun, 20 Oct 2019 09:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
सीबीगंज। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की सख्ती पर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. निगम अफसरों के अमले के साथ सीबीगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी। जौहरपुर वार्ड में स्वीकृत नाले के निर्माण के बजाय पुराने नाले की मरम्मत करके उसे नया दिखाने की कोशिश चल रही थी। इस पर नगर आयुक्त ने जेई का स्पष्टीकरण मांगा है। मलूकपुर बजरिया में नालों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश देने के साथ ही दो डेयरी भी सीज कराईं।
विज्ञापन

पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार सीबीगंज पहुंचे तो वहां के लोगों ने क्षेत्र की बदहाली दिखाते हुए निगम अफसरों के फोन न उठाने की शिकायत की। इस पर उन्होंने नगर आयुक्त को फोन करके समस्याओं पर ध्यान देने को कहा था। बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर ही नगर आयुक्त शनिवार सुबह करीब दस बजे सीबीगंज के वार्ड खलीलपुर एवं जौहरपुर पहुंचे। जौहरपुर वार्ड में नाला निर्माण के बजाय पुराने नाले की मरम्मत होते देख नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि वहां नया नाला बनना था लेकिन पुराने नाले की मरम्मत करके निर्माण राशि हजम करने की तैयारी थी। इस पर नगर आयुक्त ने मरम्मत रुकवाकर स्वीकृत नाला बनाने को कहा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने छोटी बाजार में नगर निगम की वर्षों से खाली पड़ी दुकानें आवंटित कराने और शौचालय बनवाने की बात कही। वहीं, भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी का आरोप है कि नगर आयुक्त ने 11 बजे आने का समय दिया था लेकिन दस बजे पहुंचकर साढ़े दस बजे रवाना हो गए, जिससे वे लोग अपनी समस्याएं भी नहीं बता सके।
विज्ञापन

सीबीगंज से वापसी में नगर आयुक्त उर्स क्षेत्र में भ्रमण को पहुंचे। मलूकपुर बजरिया में डेयरियों का गोबर आने से नालियां चोक मिलीं तो वहां पर उन्होंने दो डेयरी सीज कराईं और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ जीएम जलकल को वहां सफाई कराने को कहा। वार्ड 56 में नालियों में गंदगी मिलने पर सफाई नायक सुरेंद्र का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। मलूकपुर बजरिया में नाले से पक्का अतिक्रमण हटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाले के अंतिम छोर पर ढलान में कुछ गड़बड़ी थी और नाला निर्धारित स्थान के बजाय सड़क के दूसरी ओर बन रहा था। इस पर जेई का स्पष्टीकरण मांगा गया है। - संजय चौहान, प्रभारी चीफ इंजीनियर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed