फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

कोषागार की साफ-सफाई को मिला आठ लाख का बजट

Sun, 20 Oct 2019 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के गुरुवार को छापा मारने के बाद कोषागार में रंगाई-पुताई, सफाई, टाइल्स लगाने समेत दूसरे कामों के लिए आठ लाख का बजट पास हो गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी से इसका टेंडर कराने की कार्यवाही भी शुरू कर दी है। इसके अलावा कोषागार की पुरानी पेंशन पत्रावलियों को जलाने के साथ साफ-सफाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कलक्ट्रेट पहुंचकर कोषागार में छापा मारा था। इस दौरान उन्हें कई कर्मचारियों की सीट पर गंदगी मिली थी। कई जगह जाला देखकर वह काफी नाराज हुए थे। गड़बड़ी और बदइंतजामी देखकर वित्त मंत्री ने दो अधिकारियों समेत कुल सात लोगों का वेतन कटवाया था। इसके बाद कोषागार स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है। मंत्री के निरीक्षण के पास ही कोषागार रंग रोगन, कई जगहों पर टाइल्स लगाने सहित दूसरे कामों के लिए आठ लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। इससे काम कराने के लिए चीफ ट्रेजरी आफिसर अनवर अहमद ने इसका टेंडर कराने के लिए शनिवार को पीडब्ल्यूडी का स्टाफ भी बुलाया था और उसे जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने को कहा।
विज्ञापन
कोषागार में मरम्मत, रंगाई-पुताई समेत कई और काम होने है। इसके लिए आठ लाख रुपये का बजट मिल गया है। पीडब्ल्यूडी से यह काम जल्द कराया जाएगा। -अनवर अहमर, सीटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed