फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

पासपोर्ट सत्यापन में अब नहीं होगी देर, थानों को बंटे टेबलेट

Sat, 19 Oct 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। पासपोर्ट के सत्यापन में आवेदकों को हो रही असुविधा को देखते हुए पुलिस ने एक नई व्यवस्था लागू की है, जिससे अब जिले के हर थाने में सत्यापन का काम डिजिटल व्यवस्था से होगा। इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए शुक्रवार को एसएसपी ने टेबलेट बांटे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सभी थाना प्रभारियों की बैठक बुलाई। उन्हें थाने में पासपोर्ट के काम की जरूरत के हिसाब से टेबलेट दिए। बारादरी थाने में इस तरह का काम सबसे ज्यादा होने पर वहां छह टेबलेट दिए गए। इसमें एम पासपोर्ट एप्लीकेशन के जरिए पासपोर्ट सत्यापन के नियम भी बताए गए। अब अधिकतम तीन से पांच दिनों में ही आवेदक की एप्लीकेशन पर उसकी राष्ट्रीयता, आपराधिक रिकार्ड और पते की पुष्टि करके पुलिस को अपनी रिपोर्ट भेजनी होगी। पहले इस काम को 21 दिन का समय होता था। उसमें भी कई बार महीने भर तक आवेदन को लटका दिया जाता था। ऑनलाइन डिजिटल व्यवस्था से अब देर की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। आवेदन सही न होने पर संबंधित अवधि में ही कमी के बारे में आवेदक को सूचित करना होगा। टेबलेट को मोबाइल से भी ऑपरेट किया जा सकेगा। इसमें कैमरा भी है। एक साथ आवेदक का फोटो लेकर डिटेल भरकर पुलिसकर्मी सेंड कर सकेंगे। टेबलेट वितरण के दौरान एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, एसपी क्राइम रमेश भारतीय और एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed