{"_id":"5da62b168ebc3e013874a1fe","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3802728195","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन टेंशन में.. उर्स-ए-रजवी के साथ कैसे बैठाएं दिवाली-धनतेरस का तालमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन टेंशन में.. उर्स-ए-रजवी के साथ कैसे बैठाएं दिवाली-धनतेरस का तालमेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उर्स-ए-रजवी के आखिरी दिन धनतेरस और उसके दो ही दिन बाद दिवाली पड़ने से प्रशासन का टेंशन बढ़ गया है। प्रशासन का ज्यादा बड़ा सिरदर्द धनतेरस वाले दिन ही उर्स का कुल होने की वजह से है क्योंकि कुल में शिरकत के लिए लाखों जायरीन की भीड़ शहर में रहेगी। पुलिस और प्रशासन के अफसर अभी से इस समस्या से निपटने के लिए योजना बनाने में जुट गए हैं। इस बीच चीफ फायर ऑफिसर ने प्रशासन को पत्र लिखकर शहर के सभी 12 स्थानों पर लगने वाले पटाखा बाजार को 26 और 27 अक्तूबर को यानी सिर्फ दो दिन की अनुमति देने की सिफारिश की है ताकि कोई हादसा होने की स्थिति में उर्स पर उसका असर न पड़े। डीएम ने इस पर रणनीति तैयार करने के लिए 16 अक्तूबर को बैठक बुलाई है।
आला हजरत का तीन दिन का उर्स इस बार 23 अक्तूबर को शुरू होगा। उर्स में हर साल देश-विदेश के लाखों जायरीन शामिल होते हैं। वैसे तो उर्स के दौरान तीनों दिन सड़कों पर जबरदस्त भीड़ रहती है लेकिन कुल के बाद जब जायरीन लौटने के लिए निकलते हैं तो शहर की ज्यादातर सड़कें घंटों के लिए जाम हो जाती हैं। प्रशासन को शहर के हालात दुरुस्त रखने के लिए खास इंतजाम करने पड़ते हैं। पुराने बस अड्डे से रोडवेज बसों का संचालन भी कई घंटों के लिए बंद रखा जाता है। इस बार पुलिस और प्रशासन के लिए यह चुनौती इसलिए और भी ज्यादा बड़ी है क्योंकि 25 अक्तूबर को उर्स के कुल के दिन ही धनतेरस है और इसके दो दिन बाद दिवाली भी है।
आमतौर पर दिवाली के लिए भी बाजारों में हफ्ता भर पहले से ही अच्छी-खासी भीड़ उमड़ने लगती है। बड़ा बाजार, कुतुबखाना और अस्पताल रोड जैसे बाजारों में तो भीड़भाड़ की वजह से पैर रखने की जगह नहीं होती। ऐसे में 25 अक्तूबर को इस इलाके में सबकुछ व्यवस्थित रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगा। दिवाली से पहले 12 स्थानों पर आतिशबाजी की दुकानें भी लगनी है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट से पहले ही यह आग्रह कर चुके हैं कि इस बार पटाखों की दुकानें लगाने के लिए उर्स के बाद 26 और 27 अक्तूबर को सिर्फ दो दिन की अनुमति ही दी जाए। इधर, डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने आला हजरत के उर्स को लेकर 16 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट में बैठक बुला ली है।
विज्ञापन
आपराधिक गतिविधियों पर खुफिया विभाग की नजर
उर्स और दिवाली के आसपास पड़ने से रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा सहित दूसरे सार्वजनिक स्थलों और बाजार में काफी भीड़ रहेगी। इस दौरान किसी बड़ी आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए खुफिया विभाग को सक्रिय कर दिया गया है। यह सूचनाएं जुटाई जा रही है कि किस जगहों पर गड़बड़ी होने की आशंका ज्यादा है।