{"_id":"5d8e750f8ebc3e93b0396d33","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3779554108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्माना अभी भी पुराना.. बढ़ाने का कोई इरादा भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुर्माना अभी भी पुराना.. बढ़ाने का कोई इरादा भी नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने शुक्रवार को साफ संकेत दिया कि प्रदेश में नए एमवी एक्ट के तहत जुर्माने की संशोधित दरें लागू करने का सरकार का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि नया एक्ट लागू होने से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की भीड़ काफी बढ़ गई है, इसलिए टेस्टिंग की वेटिंग तीन महीने तक लंबी हो गई है। इस पर काबू पाने के लिए स्टाफ बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
देर शाम सर्किट हाउस पहुंचे परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार ने नया मोटर व्हीकल एक्ट जनता की सुरक्षा के लिए लागू किया है। इस एक्ट में जुर्माने की राशि बढ़ाई गई है लेकिन इसका उद्देश्य राजस्व कमाना बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि हेलमेट न लगाने से तमाम लोग दुघर्टनाओं में जान से हाथ धो बैठते हैं। सरकार यह संख्या कम करना चाहती है। इसीलिए हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमों पर सख्ती की जा रही है। उन्होंने एक सवाल पर बताया कि नया कानून लागू होने से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बड़ी तादाद में आवेदन आ रहे हैं। सिस्टम इसका लोड नहीं उठा पा रहा है। बरेली समेत जिन स्थानों पर वेटिंग ज्यादा हो रही है, वहां पर स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बस अड्डा प्राधिकरण गठन से इंकार करते हुए कहा कि बरेली शहर में दबाव करने के लिए नैनीताल रोड मिनी बाईपास पर प्रस्तावित बस स्टेशन की जमीन चिह्नित हो गई है। उन्होंने बताया कि रिश्वतखोरी के आरोपी एआरएम एसके वर्मा को हटा दिया है। विभागीय जांच के बाद एआरएम पर सख्त कार्रवाई भी होगी। कटारिया ने कहा कि हमीरपुर उपचुनाव ने तय कर दिया है कि जनता मोदी और योगी की नीतियाें को पसंद कर रही है। इससे पहले जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, आदेश प्रताप सिंह, आरटीओ अनिल गुप्ता, एआरटीओ आरपी सिंह आदि ने उनका स्वागत किया।