{"_id":"5d87d6ff8ebc3e93cb764f71","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3772735167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज एआरएम के खिलाफ शिकायतें देंगे रोडवेज कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज एआरएम के खिलाफ शिकायतें देंगे रोडवेज कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले में एंटी करप्शन टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मचा है। रविवार को कानूनगो को भमोरा पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं वहीं, बाबू के जरिये रिश्वत लेने के आरोपी रुहेलखंड डिपो के एआरएम के खिलाफ लामबंद स्टाफ सोमवार को एंटीकरप्शन टीम से मिलकर शिकायतें और साक्ष्य देगा।
आंवला के कानूनगो ओमपाल को शनिवार को भमोरा में दो हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया गया था। एंटी करप्शन टीम ने उसके खिलाफ रिपोर्ट कराई। भमोरा पुलिस ने रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। जेल जाते वक्त आरोपी ओमपाल ने सफाई दी कि वह नरेंद्र को जानते तक नहीं हैं। तहसील दिवस में इन्हीं के गांव के महिपाल ने सिफारिश की थी। मैने नरेंद्र के नाम संशोधन कराने को कह दिया था। शनिवार को नरेंद्र ने दुकान पर लस्सी पीने को बुलाया और जबरदस्ती रुपये पकड़ाकर पकड़वा दिया। वहीं, एंटीकरप्शन टीम का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पूरे साक्ष्य हैं।