फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

सेटेलाइट रोड पर मीडियाकर्मी का बाइक सवार बदमाशों ने फोन लूटा

Mon, 23 Sep 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। ऑफिस से घर लौट रहे एक मीडियाकर्मी का सेटेलाइट रोड पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने फोन लूट लिया। मीडियाकर्मी शिकायत करने तुरंत श्यामगंज चौकी पहुंचे तो पुलिस ने उनकी तहरीर तक नहीं ली। उल्टा उन पर नशे में होने की बात कहकर दबाव बनाने लगे। परेशान होकर पीड़ित ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत की तो बारादरी थाने में उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी शुभम कुमार मौर्य मीडियाकर्मी हैं। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर की रात वह काम खत्म कर पीलीभीत बाईपास स्थित ऑफिस से सेटेलाइट रोड होते हुए घर लौट रहे थे। उनके मुताबिक ईसाईयों की पुलिस के गुजरते वक्त अचानक पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो मुंह ढके बाइक सवार ने उनका फोन लूट लिया और उन्हें धक्का देकर भाग निकले। बताया कि बाइक पर नंबर भी नहीं था। शुभम घटना के बाद शिकायत करने श्यामगंज चौकी पहुंचे तो उन्हें वहां से भाग दिया गया। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन पुलिस पोर्टल व अन्य जगह शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed