{"_id":"5d87d65e8ebc3e015255979a","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly377203332","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने ठप किए तीन बिजली उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने ठप किए तीन बिजली उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भोर में बारिश शुरू होते ही शहर में तीन उपकेंद्र ठप हो गए, जिसके चलते कई पॉश इलाकों की सप्लाई गुल हो गई। सुबह करीब नौ बजे बिजली सप्लाई सामान्य हो पाई, लेकिन पानी न आने से लोगों को काफी परेशानी हुई। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में शाम को भी सप्लाई गुल रही, जिसके चलते लोग पानी को तरस गए।
रविवार करीब सवा चार बजे शुरू हुई बारिश सात बजे तक जारी रही। बारिश शुरू होते ही ज्यादातर लाइनें ट्रिप कर गईं और कई उपकेंद्र ठप हो गए। सबसे ज्यादा कोहाड़ापीर, डीडी पुरम और सनसिटी उपकेंद्र प्रभावित रहे। इन उपकेंद्रों से पोषित प्रेमनगर, गांधीनगर, डीडीपुरम, संजय नगर, मॉडल टाउन, मेकनियर रोड, कोहाड़ापीर, मंडी समिति, सनसिटी विस्तार कॉलोनी आदि क्षेत्रों में करीब चार घंटे तक बिजली सप्लाई गुल रही। शाम को फिर हुई बारिश से ट्रिपिंग और फाल्ट होने से बिजली सप्लाई अस्तव्यस्त रही।
यहां पेयजल के लिए परेशान रहे लोग
बिजली सप्लाई गुल होने पर नगर निगम के नलकूप नहीं चले। इससे सुबह और कहीं-कहीं शाम को भी पेयजल सप्लाई बाधित रही। बताया जाता है कि शाम को नगर निगम स्टाफ की लापरवाही से नलकूप नहीं चले। बिहारीपुर कहरवान, पुराना शहर, प्रेमनगर, सिविल लाइंस, शाहदाना, गंगापुर, सीबी गंज आदि इलाकों में पेयजल समस्या बनी रही।