{"_id":"5d7560158ebc3e93c02af6d3","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3754180100","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान भूमि रेलवे क्रॉसिंग आज भी बंद रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान भूमि रेलवे क्रॉसिंग आज भी बंद रहेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिटी स्टेशन के पास श्मशान भूमि रेलवे क्रॉसिंग को ट्रैक की मरम्मत के लिए छह से नौ सितंबर तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया था। पहले रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग को उम्मीद थी कि काम आठ सितंबर की शाम तक पूरा कर लिया जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ। इसलिए सोमवार को भी मरम्मत कार्य पूरा होने तक क्रासिंग बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
इंजीनियरिंग अनुभाग के पीडब्ल्यूआई विनय सिंह के मुताबिक ट्रैक की मरम्मत के साथ उस पर गिट्टी भी बिछाई जा रही है, इसलिए ज्यादा समय लग रहा है। यहां रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने की सूचना पहले ही प्रशासन को भेज दी गई थी और इस दौरान लोगों को मढ़ीनाथ पुलिया या बाकरगंज रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने की सलाह दी गई थी। श्मशान भूमि रेलवे क्रॉसिंग से ट्रेनें दस किमी घंटे की रफ्तार से गुजर रही हैं। कोई ट्रेन रद्द नहीं की गई है।