फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

निगम की फाइलों में कैद पार्किंग, कहां खड़े हों वाहन

Sat, 07 Sep 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों को लेकर तेजी से अभियान चला रही है। शहर में पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है और चौपुला एवं नावल्टी रोड पार्किंग का इंतजाम है तो उसमें अवैध कब्जे हैं। वहीं, स्मार्ट सिटी के तहत मल्टीस्टोरी पार्किंग के प्रस्ताव फाइलों से ही बाहर नहीं निकल सके हैं। ऐसे में शहरवासियों के लिए बाजार में खरीदारी के दौरान वाहन पार्किंग बड़ी समस्या बन गया है।
विज्ञापन

शहर में इस समय नगर निगम की सिर्फ एक पार्किंग मोती पार्क में है लेकिन उसकी क्षमता कम है। इसके अलावा अयूब खां से नावल्टी चौराहा और अयूब खां से चौपुला चौराहे तक सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था की गई है लेकिन यहां अवैध कब्जे हैं। कहीं पार्किंग में अवैध दुकान लगी है तो कहीं दुकानदार ने अपने सामने की पार्किंग में सामान रखकर कब्जा जमा रखा है। इसके चलते ही बाजार में खरीदारी को निकलने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं और फिर ट्रैफिक पुलिस उनका चालान कर देती है।
विज्ञापन

हवा में अटके नगर निगम के पार्किंग
नगर निगम ने मल्टीस्टोरी पार्किंग के अब तक कई प्लान बनाए लेकिन सब हवा में लटके हैं। पहले श्यामगंज में मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने की बात हुई फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। कुतुबखाना पर मल्टीस्टोरी का प्रोजेक्ट बीडीए ने लटका दिया। अब नगर निगम पार्क और एलन क्लब सब्जीमंडी की जमीन पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने की बात चल रही है लेकिन प्रोजेक्ट अब तक कागजों में ही अटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर से मिले व्यापारी, पूछा कहां खड़े करें वाहन
बरेली। एक दिन पूर्व सड़क किनारे खड़ी कार उठाने को लेकर विवाद होने के बाद व्यापारियों ने शुक्रवार को मेयर उमेश गौतम से मुलाकात कर पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि शहर में मोती पार्क के अलावा पटेल चौक से चौपुला चौराहा और पटेल चौक से नावल्टी चौराहे पर सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था है। मगर इन स्थानों पर पुलिस की शह के चलते अवैध कब्जे हो गए हैं और सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर उन्हें ट्रैफिक पुलिस उठा ले जा रही है। उन्होंने मेयर से इन पार्किंग स्थल को खाली कराने के साथ ही अन्य पार्किंग स्थल बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र जोशी, विशाल मेहरोत्रा, शोभित सक्सेना, राजकुमार मेहरोत्रा, सुदेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। मेयर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि तीन दिन में अधिकारियों के साथ मीटिंग करके पार्किंग जोन घोषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed