{"_id":"5d6838ad8ebc3e93b31a4b6a","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3740804102","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत जांच समिति पहुंची अफसरों की धड़कनें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत जांच समिति पहुंची अफसरों की धड़कनें बढ़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति गुरुवार शाम बरेली पहुंच गई। जांच समिति शुक्रवार सुबह दस बजे से विकास भवन में बरेली और बदायूं जनपदों से संबंधित 18 बिंदुओं पर समीक्षा बैठक करेगी। सूत्र बताते हैं कि कुछ बिंदुओं की जांच पड़ताल से विभागीय अफसर बेहद परेशान हैं। कारण, सरकार एक हर घर रोशन करने का अभियान चला रही है, वहीं विभागीय स्टाफ घरेलू कनेक्शन देने में लोगों को दौड़ा रहा है। निजी नलकूप कनेक्शन का सामान देने में स्टोर वाले किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। समीक्षा बैठक में इन सभी मामलों में अफसरों से जवाब मांगा जाएगा।
समिति अध्यक्ष एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त समेत पांच सदस्य देर शाम सर्किट हाउस पहुंचे। समिति शुक्रवार की सुबह दो जनपदों की होने वाली समीक्षा बैठक में सौभाग्य योजना, स्टोर में सामान उपलब्धता, बिजली चोरी, ट्रांसफार्मर रख-रखाव और खराबी, तार चोरी, भ्रष्टाचार, कनेक्शन, राजस्व वसूली, बिल बकाया, लाइन लॉस, कनेक्शन स्थिति, विद्युत संबंधी शिकायतों का निवारण, सप्लाई स्थिति आदि बिंदुओं पर संबंधित अफसरों से जवाब मांगा जाएगा। इससे विभागीय अफसरों में हड़कंप है, हालांकि वे हर सवाल का जवाब देने की तैयारी कर चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार राठौर आदि ने माल्यार्पण कर समिति अध्यक्ष जयपाल सिंह व्यस्त का स्वागत किया।