{"_id":"5d66f5298ebc3e93d228e7e0","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3740457140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डेढ़ साल और धूल, मिट्टी और गड्ढे झेलिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डेढ़ साल और धूल, मिट्टी और गड्ढे झेलिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जल निगम ने श्यामगंज क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन डालने के दौरान सारी सड़कें खोदकर बर्बाद कर दी हैं और अब तक इनकी मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है। अब सीवर लाइन का काम भी शुरू हो गया है जो डेढ़ साल तक चलेगा। इस दौरान लोगों को धूल, मिट्टी और सड़क पर गड्ढों का सामना करना होगा।
पिछले दिनों जल निगम ने शाहजहांपुर रोड, कालीबाड़ी रोड, गुड़ मंडी, श्यामगंज पुल के नीचे और आजाद इंटर कॉलेज के पीछे समेत तमाम इलाके में पानी की पाइपलाइन बिछाई है। यह पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को मरम्मत के नाम पर मलबे से पाटकर छोड़ दिया गया है। इसके बाद अब सीवर लाइन का काम शुरू हो रहा है। हालांकि एक दिन थोड़ी खुदाई होने के बाद यह काम रुक गया है लेकिन बृहस्पतिवार से इसके दोबारा शुरू होने की संभावना है। इसकी कार्यदायी संस्था भी जल निगम ही है। ऐसे में जिस तरह जल निगम ने पानी की पाइपलाइन का काम किया है और वही रवैया सीवर लाइन को लेकर भी रहा तो प्रोजेक्ट पूरे होने के समय यानी पूरे डेढ़ साल लोगों को सड़कों पर धूल, मिट्टी को गड्ढों का सामना करना पड़ेगा।
पुराने गड्ढों से हो रहे हादसे
जल निगम ने पाइपलाइन डालने के बाद गड्ढे पत्थर से पाट दिए हैं और काफी पत्थर अभी सड़क पर पड़े हुए हैं। इन पर लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं लेकिन जल निगम के अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
पानी की किल्लत भी झेलनी होगी
सीवर लाइन डालने के दौरान लोगों को पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ेगी। पहले दिन की खुदाई के दौरान ही ईसाइयों की पुलिया के पास पानी की पाइपलाइन फट गई थी। आगे काम होने के दौरान भी यही आशंका है, ऐसे में लोगों को पेयजल की किल्लत भी झेलनी पड़ेगी।
इन सड़कों पर होगी खुदाई
- सिंधुनगर से श्यामगंज, कालीबाड़ी होकर चौपुला चौराहा तक।
- खुर्रम गौटिया से गांधी उद्यान, प्रभा सिनेमा, चौकी चौराहा हाकर चौपुला चौराहा तक।
- मुख्य डाकघर से कचहरी, कचहरी से जंक्शन पुलिस चौकी, मालगोदाम रोड होते हुए चौपुला चौराहा तक।
- चौपुला चौराहा से बरेली सिटी स्टेशन होते हुए जसोली फाटक तक।
- स्टेट बैंक कालोनी से गढ़ी चौकी, अलखनाथ मंदिर, किला चौराहा, दूल्हा मियां के मजार होते हुए जसोली फाटक तक।
लोगों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। पानी की पाइपलाइन डालने को खोदी सड़क की मरम्मत शुरू करा दी है। सीवर लाइन डालने के साथ ही सड़क की मरम्मत भी कराई जाती रहेगी।
- संजय कुमार, एक्सईएन, जल निगम