{"_id":"5d61a2948ebc3e93ae3f15b9","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3735251112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरा, दस घंटे सप्लाई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरा, दस घंटे सप्लाई गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुबह बारिश होने के साथ ही डेलापीर मंडी के पास भारीभरकम पाकड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे कोहाड़ापीर उपकेंद्र पूरी तरह ठप हो गया। करीब दस घंटे तक भारी मशक्कत के बाद सप्लाई सामान्य हो पाई, दर्जनों स्थानों पर स्थानीय फाल्ट होने से रात नौ बजे सप्लाई अस्तव्यस्त रही। उपकेंद्र ठप से होने से पेयजल सप्लाई भी ठप हो गई और मंदिरों पर होने वाली साजसज्जा प्रभावित रही।
शनिवार सुबह करीब छह बजे से बादलों की गर्जना के साथ कई स्थानों पर बिजली सप्लाई गुल हो गई। डेलापीर सब्जी मंडी के सामने एक भारी भरकम पेड़ भरभरा कर हाईटेंशन लाइन पर गिर गई। इससे लाइनें और दो खंभे धराशाई हो गए। दोहना स्टेशन से कोहाड़ापीर आ रही लाइन टूटते ही उपकेंद्र ठप हो गया। दोपहर तक सप्लाई शुरू नहीं होने पर लोगों में बेचैनी मच गई, क्योंकि सुबह बिजली गुल होने से पेजजल सप्लाई भी नहीं हो पाई थी। सुबह जानकारी मिलते ही एसडीओ एमए खान स्टाफ लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन पेड़ उठवाने में पसीना छूट गया। एसई शहर एनके मिश्रा एक्सईएन विकास सिंघल आदि अफसरों के साथ पहुंचे। शाम करीब पांच लाइन मरम्मत कार्य पूरा हो पाया। इसके साथ ही दस घंटों से ठप कोहाड़ापीर उपकेंद्र चालू हो गया। इसके बाद विभिन्न इलाकों में सप्लाई समस्या आई तो एसई शहर में उपकेंद्र पर मौजूद रह कर दूर करा दी।