{"_id":"5d376f2d8ebc3e6d03542d0e","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly369711279","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयूब खां चौराहा भी अब ट्रैफिक लाइट से चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयूब खां चौराहा भी अब ट्रैफिक लाइट से चलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर का प्रमुख अयूब खां चौराहा भी अब ट्रैफिक लाइट से चलेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने सेवा प्रदाता कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर कवायद शुरू कर दी है। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए हिंद टाकीज के पीछे वाले रोड को वनवे किया जाएगा।
अयूब खां चौराहे पर लगी ट्रैफिक लाइटें अब तक केवल वार्निंग का काम करती हैं। इन लाइटों को काफी समय पहले पूरी तरह ऑपरेट करने की कोशिश की गई थी पर टाइमिंग कम रखने की वजह से सिस्टम काम नहीं कर पाया। हिंद टाकीज के पीछे की सड़क से चौराहे पर आने वाहनों का मैनेजमेंट करना भी उस वक्त चुनौती रही। पुराने अनुभवों के आधार पर अब नई व्यवस्था में इस चौराहे को भी ट्रैफिक लाइट सिस्टम से ऑपरेट किया जाएगा। यातायात पुलिस इसके लिए नई टाइमिंग तय करने में लगी है। इससे पहले अयूब खां चौराहे से से हिंद टाकीज के पीछे निकलने वाला रोड वनवे किया जाएगा। उधर से वाहन सीधे चौराहे पर नहीं आ सकेंगे। ये वाहन चौकी चौराहे या बीच के किसी रास्ते से होकर अयूब खां चौराहा लाए जाएंगे। अयूब खां चौराहे से वाहनों को हिंद टाकीज के पीछे वाले रोड पर ले जाया जा सकेगा।