{"_id":"5d376f2e8ebc3e6cc5783821","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly369681980","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस घंटे बाद लौटी बिजली, कोहाड़ापीर उपकेंद्र सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस घंटे बाद लौटी बिजली, कोहाड़ापीर उपकेंद्र सामान्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विभागीय लापरवाही और मनमानी से हजारों लोग बिजली समस्या से तीस घंटे तक जूझते रहे। मंगलवार देर शाम कोहाड़ापीर उपकेंद्र सामान्य हो पाया। इस बीच एचटी वायर टूटकर गिरने से हरुनगला और महानगर उपकेंद्र से पोषित इलाकों में ब्लैक आउट हो गया। तीन घंटे तक मरम्मत कार्य चला तब कहीं सप्लाई शुरू हो पाई। इससे पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित रही। उधर, बिजली सप्लाई अव्यवस्था से परेशान महिलाओं ने चीफ इंजीनियर कार्यालय पर प्रदर्शन कर अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। सप्लाई गुल रहने से
बिना किसी बारिश और हवा के ही शहर में तीन बड़े उपकेंद्र सोमवार दोपहर बाद अचानक ठप हो गए थे। विभाग ने किसी तरह राजेंद्रनगर और इज्जतनगर उपकेंद्र तो रात दस बजे तक सामान्य कर दिए, लेकिन फाल्ट नहीं मिलने से कोहाड़ापीर लाइनें दुरुस्त नहीं हो पाईं। एसई शहर एनके मिश्रा ने एसडीओ एमए खान और जेई महेंद्र सिंह को सप्लाई करने को कहा। पता चला कि आईडब्लूपी के पास केबल बाक्स फुंक गया है। मंगलवार देर शाम फाल्ट दूर हो पाए और तीस घंटे बाद कोहाड़ापीर से पोषित इलाकों को सप्लाई मिल पाई। तीस घंटे तक सप्लाई गुल रहने से पेयजल सप्लाई भी ठप रही। लोग पीने के पानी और नहाने को भी तरस गए।
एचटी वायर टूटा
मंगलवार शाम करीब सात बजे पीलीभीत बाईपास स्थित डेंटल कालेज से गुजर रहे एचटी लाइन वायर अचानक टूट कर महानगर उपकेंद्र लाइन पर गिर गया। इससे महानगर और हरुनगला उपकेंद्र ठप हो गए। इससे बाईपास, आशीष पार्क, ग्रीन पार्क, पवन विहार, सनराइज, महानगर, फन सिटी, सुरेश शर्मा नगर फिनिक्स मॉल और आसपास इलाकों में ब्लैक आउट रहा। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने स्टाफ को लगाया, करीब तीन घंटे यानी रात दस बजे के बाद सप्लाई सामान्य हो पाई।
विज्ञापन
महिलाओं ने किया घेराव
महिला जागृति मंच पदाधिकारी बेमौसम सप्लाई अव्यवस्था होने पर चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचीं। वहां चीफ कार्यालय में नहीं तो प्रदर्शन किया और परिसर में मौजूद अधीक्षण अभियंता ग्रामीण कार्यालय पहुंची। संगठन प्रमुख डॉ. मनु नीरस ने एसई तारिक जलील से कहा कि घंटों सप्लाई ठप रहने से हजारों लोग परेशान हैं, अफसर और स्टाफ फोन तक नहीं उठाता। उन्होंने कहा कि जब कोई बड़ा फाल्ट होता है तब विभाग एसएमएस से सूचना भी देता रहा है। यह व्यवस्था भ्रष्ट सिस्टम और अफसरों ने बंद कर दी है। उन्होंने खरी खोटी सुनाने के बाद चीफ इंजीनियर तारिक मतीन को फोन किया और तीस घंटे से ठप सप्लाई की जानकारी दी। डॉ. नीरस ने बताया कि एसई ग्रामीण कहते हैं कि शहर में सब कुछ सही चल रहा है, जबकि तीन स्टेशन पहली बार तीस घंटे तक ठप रहे। चीफ ने कहा कि वे अभी नए आए हैं जल्द सप्लाई सुधार कराएंगे। इसके बाद ही शहर में दो और सबस्टेशन ठप हो गए। मंच ने ज्ञापन भी सौंपा, इस मौके पर अनिता, मिथलेश, अंजुम, उषापाल, विनीता, सुशीला, चंदा बी, किरन और सुनीता आदि मौजूद रहीं।