{"_id":"5e1a21b48ebc3e8804394c9d","slug":"civcamenities-faridpur-news-bly391609930","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदपुर में अनुसूचित जाति के व्यक्ति को टेंट देने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदपुर में अनुसूचित जाति के व्यक्ति को टेंट देने से किया इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
फरीदपुर। अनुसूचित जाति एक व्यक्ति को दुकानदार ने टेंट देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने विधायक से मिलकर कार्रवाई की मांग की तो उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका था।
फरीदपुर ग्राम नौगवां निवासी मनोज कुमार की बहन कि रविवार (12 जनवरी) को गोद भराई है। समारोह में शामिल होने के लिए मेहमान आ रहे हैं। ऐसे में घर पर टेंट की जरूरत है। मनोज ने सुबह करीब 10 बजे गांव के ही टेंट की एक दुकान पर गए। आरोप है कि दुकानदार ने उसके घर पर टेंट की व्यवस्था करने से मना कर दिया। मनोज का आरोप है कि अनुसूचित जाति की वजह से उन्हें टेंट नहीं दिया गया। इस संबंध में मनोज ने गांव के कई लोगों से भी शिकायत की। लेकिन टेंट मालिक ने उनकी भी बात नहीं मानी। इसके बाद मनोज ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर मनोज विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल से मिले। विधायक ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा। देर रात तक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में सीओ नागेंद्र यादव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।