{"_id":"5e1e12aa8ebc3e4ae9529083","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly391946751","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर हैरान! एलन क्लब का अरोरा को सचिव किसने बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर हैरान! एलन क्लब का अरोरा को सचिव किसने बनाया
विज्ञापन
एलन क्लब
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने ही सचिव की हैसियत से कराया नए साल का कार्यक्रम
नौ जनवरी को क्लब की कार्यकारिणी की बैठक भी करा दी
कमिश्नर के निर्देश पर डीएम ने एडीएम सिटी को सौंपी जांच
बरेली। दो महीने बंद रहने के बाद खुला एलन यूनियन क्लब फिर विवादों में घिर गया है। यह विवाद क्लब के सचिव पद को लेकर है। लंबे समय से रिक्त सचिव पद पर भाजपा के शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा काबिज हो गए हैं। उनके निर्देशन में ही नए साल की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम भी हुआ। इतना ही नहीं नौ जनवरी को कार्यकारिणी बैठक भी हो गई। मामला संज्ञान में आया तो क्लब के अध्यक्ष/आयुक्त रणवीर प्रसाद हैरान रह गए। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए हैं कि सचिव पद पर डॉ. अरोरा की नियुक्ति किसने की है, इसकी जांच कराई जाए। डीएम ने मामले की जांच एडीएम सिटी को सौंप दी है।
करीब नौ माह पहले कमिश्नर रणवीर प्रसाद अचानक एलन यूनियन क्लब पहुंचे थे। चूंकि वह क्लब के अध्यक्ष हैं, सो उन्होंने क्लब में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। तत्कालीन सचिव अशोक सिंह से कहा कि क्लब सामाजिक गतिविधियों के लिए है, इसे शराब और जुए का अड्डा न बनने दें। उनके तेवर देख अशोक सिंह ने सचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सचिव पद का अनौपचारिक कार्यभार सह सचिव संदीप अग्रवाल मिंटू ने संभाला। इसी बीच अचानक भूमि की लीज खत्म कर दी गई और अक्तूबर में क्लब सीज कर दिया गया। दिसंबर के अंतिम दिनों में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार आदि ने पैरवी कर क्लब खुलवा दिया। नए साल की पूर्व संध्या पर क्लब में रंगारंग कार्यक्रम हुए। इसके लिए निमंत्रण पत्र भी बांटे गए। इस पर क्लब सचिव डॉ. केएम अरोरा लिखा था। नौ जनवरी को कार्यकारिणी बैठक की सूचना का पत्र और एजेंडा कमिश्नर कार्यालय पहुंचा, इस बीच किसी ने शिकायत कर दी तो जांच शुरू हो गई।