फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

ईरान समस्या से फिलहाल बाजार पर कोई असर नहीं

Sat, 04 Jan 2020 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
civcamenities
विवाद बढ़ने पर हो सकती हैं आयातित सामग्री प्रभावित
विज्ञापन

यूपी से भी होता है हस्तशिल्प और अन्य वस्तुओं का निर्यात
बरेली। ईरान में हुई उथलपुथल से बाजार पर कोई असर नहीं पड़ा है। इन दिनों चावल का सीजन है और बड़ी मात्रा में इसका निर्यात भी ईरान और उसके आसपास के देशों में होता है। अभी भले ही कोई प्रभाव नहीं दिखा है, लेकिन ज्यादा कुछ होने से बरेली समेत विभिन्न शहरों में निर्यात कारोबार प्रभावित हो सकता है। भारत मेवा, फ्रूट समेत दर्जनों आइटमों का ग्राहक है। अब तक कोई किल्लत नहीं आई है।
फिलहाल मेवा स्टॉक भरपूर, कीमतों में बदलाव नहीं
ईरान में हुए अमेरिकी हमले से वैश्विक बाजार में भले ही उथलपुथल हो, लेकिन स्थानीय स्तर पर सब कुछ सामान्य है। ईरान से बड़ी मात्रा में मेवा, कॉफी, मसाले, फ्रूट, बादाम गिरी, छुआरा, केसर, पिस्ता, ग्लासवेयर, कच्चा तेल, ओरिजनल और आर्टिफिशिल रत्न आदि का आयात होता है। स्थानीय कारोबारी बताते हैं कि ईरान में हो रही उथलपुथल से बाजार प्रभावित नहीं हुआ है। मेवा का स्टॉक भी भरपूर मात्रा में है। यहां बता दें कि ईरान के अलावा अन्य देशों से भी मेवा आयात होता है।
विज्ञापन

सालाना चार लाख क्विंटल चावल जाता है ईरान-इराक
बरेली जिला में करीब साठ राइस मिलें एक्सपोर्ट चावल का उत्पादन करती हैं। बासमती आदि उच्च क्वालिटी का चावल, जिसकी रिकवरी बमुश्किल 35 प्रतिशत बताई जाती है, अकेले तीन लाख क्विंटल ईरान और एक लाख क्विंटल से ज्यादा सुगंधित चावल इराक को हर साल निर्यात होता है। चावल उत्पादक और कारोबारी बताते हैं कि करीब साढे़ चार सौ करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर इन दोनों देशों से ही हो जाता है। कारोबारी बताते हैं कि चावल निर्यात इन दिनों चल रहा है। अगर ज्यादा कोई समस्या आई तो कारोबार प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइस मिल 60
टर्नओवर 450 करोड़ रुपये
निर्यात 4 लाख क्विंटल

बरेली से बासमती आदि उच्च क्वालिटी का चावल और हस्तशिल्प आदि निर्यात किया जाता है। वैसे ईरान के लिए देश भर से दर्जनों आइटम निर्यात होते हैं, लेकिन अब तक कोई समस्या नहीं आई है।
- आरआर गोयल, संयुक्त आयुक्त उद्योग

अभी मेवा का स्टाक खूब है। दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। ईरान से अगर मेवा का आयात नहीं होगा तो भी उसके कई विकल्प हैं। इसलिए बाजार यथावत ही रहेगा।
- संजय आनंद, मेवा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed