फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

सौ साल पुराने पेड़ अच्छे-भले खड़े हैं.. विधायक जी कटवाने की जिद पर अड़े हैं

Sat, 04 Jan 2020 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
civcamenities
विधायक प्रतिनिधि से नोकझोंक के बाद डीएफओ ने कहा- पाकड़ के चारों पेड़ हरे-भरे और स्वस्थ, बाकायदा अनुमति मांगें तो कराएंगे जांच
विज्ञापन

बरेली। पाकड़ के चार पेड़ों को काटने की परमिशन को लेकर विधायक और डीएफओ आमने-सामने आ गए हैं। विधायक का कहना है कि पेड़ गिरताऊ हालत में हैं, लिहाजा उन्हें कटाने की अनुमति मिलनी चाहिए। उधर, डीएफओ ने पेड़ों को हरा-भरा बताकर उन्हें काटने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। परमिशन मांगने आए विधायक के प्रतिनिधि और डीएफओ के बीच इसे लेकर तीखी बहस भी हुई लेकिन अनुमति नहीं मिल सकी। इससे तिलमिलाकर विधायक प्रतिनिधि डीएफओ ऑफिस से चले गए।
शुक्रवार को बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल ने अपने प्रतिनिधि को डीएफओ कार्यालय भेजा था। उन्होंने डीएफओ से धर्मदत्त सिटी हॉस्पिटल के सामने पाकड़ के चार पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी। डीएफओ ने पेड़ों को सौ साल से भी ज्यादा पुराना और हरा-भरा बताकर अनुमति देने से इनकार कर दिया। इस पर प्रतिनिधि ने कहा पिछले दिनों तेज आंधी में एक पेड़ गिर चुका है। अन्य पेड़ भी गिरताऊ हालत में है। इस पर डीएफओ बोले- हाल ही में उन्होंने पेड़ों की स्थिति का आकलन कराया गया था, इसमें पेड़ अच्छी हालत में मिले। पेड़ जितने पुराने होते हैं, उतनी ही ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं। वैसे भी 10 पौधे रोपने पर चार पौधे ही दीर्घायु पाने में समर्थ होते हैं। बाकी किन्हीं कारणों से सूख जाते हैं या दैवी आपदा में गिर जाते हैं। लिहाजा, जो पेड़ हरे-भरे और शतायु के हो चुके हैं, उन्हें काटने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इस पर प्रतिनिधि ने डीएफओ की विधायक से फोन पर बात करानी चाही, लेकिन उन्होंने बात करने से भी इनकार कर दिया। इसे लेकर प्रतिनिधि की डीएफओ से तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन

प्रतिनिधि ने कहा जांच करा लीजिए
विधायक प्रतिनिधि ने अपने दावों को सही ठहराते हुए जाते-जाते डीएफओ से एक बार फिर स्थलीय निरीक्षण कर पेड़ों की स्थिति का आकलन करने को कहा। इस पर डीएफओ ने पेड़ों को काटने की परमिशन के लिए लिखित आवेदन करने को कहा। बोले, इसके बाद ही पेड़ों की स्थिति का आकलन कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रिपोर्ट में पेड़ों की स्थिति बेहतर मिली तो परमिशन नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ तो हरे-भरे हैं फिर क्यों काटना चाहते हैं
हॉस्पिटल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि पेड़ों से उन्हें कोई समस्या नहीं है। तेज आंधी में भी पेड़ मजबूती से खड़े रहते हैं। घने पेड़ गर्मी में शीतल छांव देते हैं। सर्दी में पेड़ों की सूखकर गिरी टहनियां और पत्ते आग जलाकर तापने के काम आते हैं। इन लोगों ने चेतावनी दी कि अगर वन विभाग ने पेड़ों को काटने की अनुमति दी तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


विधायक के प्रतिनिधि पाकड़ का चार पेड़ काटने की अनुमति मांगने आए थे। ये पेड़ हरे-भरे और मजबूत स्थिति में हैं, ऐसे में उन्हें काटने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। अगर पेड़ काटने की लिखित अनुमति मांगी जाएगी तो नियमानुसार फिर से जांच करा ली जाएगी। - भरत लाल, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed