फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

पुलिस भर्ती : 626 युवाओं ने लगाई दौड़, 372 पास

Thu, 02 Jan 2020 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
पुलिस भर्तीः दौड़ लगाते युवा अभ्यर्थी। - फोटो : पुलिस भर्ती : 626 युवाओं ने लगाई दौड़, 372 पास
दोबारा शुरू हुई सिपाही भर्ती दौड़, एडीजी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

अफसरों को भर्ती में पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश
बरेली। पीएसी मैदान में सिपाही भर्ती की दौड़ प्रक्रिया बुधवार से दोबारा शुरू हो गई। बुधवार को दौड़ में 626 युवा शामिल हुए, जिनमें से 372 ही पास हो सके। एडीजी जोन ने भी भर्ती का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए, साथ ही अभ्यर्थियों से कहा कि वे किसी के प्रलोभन में न आएं।
पुलिस-पीएसी के आरक्षी पद पर लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख और प्रमाणपत्रों की जांच कई दिनों से पुलिस लाइन में चल रही है। इस बीच चयनित अभ्यर्थियों की दौड़ पीएसी ग्राउंड में शुरू कराई गई। तकनीकी खामी के चलते प्रक्रिया एक दिन चलकर बंद हो गई। एक जनवरी से एसपी देहात के निर्देशन में दोबारा दौड़ प्रक्रिया शुरू कराई गई। इसमें कुल 682 अभ्यर्थी बुलाए गए। इनमें से 628 मौजूद रहे। इनमें भी दो के प्रमाणपत्रों का वेरिफिकेशन नहीं हो सका। 626 ने दौड़ में भाग लिया। देर रात परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें 372 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन

दोपहर में एडीजी अविनाश चंद्र ने दौड़ का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने टीसीएस हैदराबाद के सर्वर के बारे में जानकारी ली और तकनीकी स्टाफ से भर्ती को तेजी से निपटाने को कहा। एडीजी ने कहा कि नवीनतम तकनीकी से पारदर्शिता तो बनी हुई है पर सेवा ज्यादा तेज की जाए ताकि प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी दौड़ में प्रतिभाग कर सकें। आधिकारिक स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है तो उन्हें बताएं। एडीजी ने अभ्यर्थियों से भी जानकारी ली। उनसे कहा कि किसी के झांसे में न आएं और कोई रुपया न दें। सिस्टम पारदर्शी है। योग्य अभ्यर्थियों को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed