फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

कॉलोनी का रास्ता बंद करने की कोशिश पर हंगामा

Thu, 26 Dec 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
कॉलोनी का रास्ता बंद करने की कोशिश पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
पुलिस ने मलबा हटवाकर एक आरोपी का शांतिभंग में किया चालान, एसएसपी ऑफिस पहुंची महिलाएं
विज्ञापन

बरेली। मां वैष्णो कुंज कॉलोनी में दबंगों ने कॉलोनी का रास्ता बंद करने की कोशिश की तो हंगामा हो गया। लोगों की शिकायत पर पहुंची बारादरी पुलिस ने मलबा हटवाकर एक आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है। कॉलोनी के लोग बृहस्पतिवार को अफसरों से शिकायत करेंगे।

ग्रीन पार्क के पीछे मां वैष्णो कुंज कॉलोनी है। यहां रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद है। कुछ दबंगों ने हाल ही में कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर मिट्टी और ईटें डालकर उसे बंद करना शुरू किया था। बुधवार सुबह लोग सोकर उठे तो रास्ता बंद देखकर हंगामा कर दिया। लोगों ने रास्ता खुलवाने को कहा तो विवाद होने लगा। लोगों की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने ईटें हटवाकर रास्ता खुलवाया। विरोध पर मनोज पटेल नाम के युवक को पकड़कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। कॉलोनी की महिलाएं अनीता, सोनिका, रेखा, मीनाक्षी, लक्ष्मी, कंचन आदि शिकायत लेकर एसएसपी भी पहुंचीं। मगर छुट्टी की वजह से अधिकारी नहीं मिले तो बृहस्पतिवार को दोबारा जाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed