{"_id":"5e02695a8ebc3e87f73691a6","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly38931252","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलन क्लब का अब डीएम करेंगे संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलन क्लब का अब डीएम करेंगे संचालन
विज्ञापन
एलन क्लब का अब डीएम करेंगे संचालन
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई कार्यकारिणी के गठन और गतिविधियों के संचालन को की जा रही प्लानिंग
बरेली। नजूल की जमीन पर चल रहे एलन क्लब की लीज निरस्त होने के बाद अब इसके संचालन की जिम्मा डीएम खुद संभालेंगे। वही तय करेंगे कि इसका संचालन किस तरह से हो। नई कार्यकारिणी का गठन किस बायलॉज के तहत होगा और उसमें किन सदस्यों को शामिल किया जाना है, इस पर भी मंथन किया जा रहा है। क्लब का नया नाम भी तलाशा जा रहा है। डीएम का कहना है कि क्लब में स्पोर्ट्स और स्वीमिंग पूल की सुविधा तो रहेगी, साथ ही उन गतिविधियों को भी शुरू करने पर विचार हो रहा है, जिनसे राजस्व बढ़ाया जा सके।
सिविल लाइंस में करीब तीन एकड़ जमीन पर बने एलन क्लब के पदाधिकारियों ने शासन को लीज की समय सीमा बढ़ाने का आग्रह करते हुए पत्र भेजा था, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने एलन क्लब का पट्टा निरस्त करने की मांग करते हुए तत्कालीन डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को चिट्ठी लिखी थी। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि एलन क्लब की लीज 1998 में ही खत्म हो चुकी है। इसके बाद इसका नवीनीकरण भी नहीं कराया गया। क्लब की जमीन पर स्वीमिंग पूल बना है। ग्राउंड का भी शादी-बरात के इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. की इस चिट्ठी के बाद डीएम ने एडीएम वित्त मनोज कुमार पांडेय से क्लब की जमीन के दस्तावेजों की जांच कराई। इसके बाद क्लब का पट्टा निरस्त कर दिया गया। चूंकि क्लब अब जिला प्रशासन के स्वामित्व में है। लिहाजा अब डीएम नितीश कुमार खुद तय करेंगे कि क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किस तरह से हो। उसका नया नाम क्या हो? हालांकि डीएम का कहना है कि क्लब से लंबे समय से जुडे़ साफ छवि वाले सदस्यों को नई कार्यकारिणी में भी शामिल करने पर विचार चल रहा है। इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार करने के लिए डीएम ने एडीएम वित्त मनोज कुमार पांडेय और एडीएम प्रशासन वीके सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।
एलन क्लब का स्वामित्व जिला प्रशासन के पास है। इस लिहाज से अब मुझे ही तय करना है कि यहां नई कार्यकारिणी कैसे गठित हो और यहां गतिविधियों का संचालन किस तरह से किया जाए। इसकी प्लानिंग की जा रही है। -नितीश कुमार, जिलाधिकारी