{"_id":"5dfd25938ebc3e87e200f406","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly3888370147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयूर वन चेतना केंद्र के पास झाड़ी और पेड़ कटाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयूर वन चेतना केंद्र के पास झाड़ी और पेड़ कटाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोहरे में हादसों की आशंका को देखते हुए कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने पीडब्ल्यूडी और एनएच के अधिकारियों को मयूर वन चेतना केंद्र समेत अन्य ब्लैक स्पॉट के आसपास सुरक्षा कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर का कहना है कि अगर रोड सेफ्टी कार्य पूरे न होने की स्थिति में कोई हादसा हुआ तो संबंधित विभाग के अफसरों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के काम कराए जाए। ताकि सर्दी और कोहरा की वजह से वहां हादसों की संभावना को कम किया जा सके। कमिश्नर ने कहा कि गन्ने का सीजन चल रहा है। बहुत सारी ट्रैक्टर ट्रालियों में रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाए गए हैं। इसके कारण भी दुर्घटना की आशंका है। उन्होंने आरटीओ और एआरटीओ को अभियान चलाकर ट्रालियों में रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि हाल ही में मयूर वन चेतना केंद्र और बरेली-बीसलपुर रोड पर बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी और एनएच के अफसर दुर्घटना वाले स्थानों पर झाड़ियां कटवाएं और जरूरत पड़े तो रास्ता दिखने में बाधक पेड़ों का भी कटान कराया जाए।