फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

दंगा-फसाद का प्रहार- बाजार का घाटा 80 करोड़ के पार

Sat, 21 Dec 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
दंगा-फसाद का प्रहार- बाजार का घाटा 80 करोड़ के पार - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। जुमे का दिन बाजार के लिए काफी खराब साबित हुआ। भीड़भाड़ कम रहने की वजह से प्रमुख बाजार खुलने के बावजूद सन्नाटे में डूबे रहे और वहां बमुश्किल तीन-चार घंटे ही काम हुआ। कुछ ही बाजारों में रोज की तरह भीड़ दिखाई दी। प्रमुख कारोबारियों के मुताबिक एक ही दिन के सन्नाटे ने उन्हें 80 करोड़ से ज्यादा की चोट दे दी।
विज्ञापन

व्यापारी संगठनों ने शुक्रवार को रोज की तरह बाजार खोलने का एलान किया था, शुक्रवार को गैरमुस्लिम इलाकों में सुबह आम दिनों की तरह दुकानें खुली भी लेकिन आशंकाओं से सहमे लोग खरीददारी करने नहीं निकले। सिविल लाइंस बाजार में दुकानें खुले होने के बावजूद सन्नाटे में डूबा रहा। शहर में प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ी तो यह बाजार भी दोपहर दो बजे से पुलिस के कहने पर बंद होने लगा। हालांकि कुतुबखाना, बड़ा बाजार, शिवाजी मार्ग, साहूकारा आदि बाजार में दोपहर तक भीड़भाड़ का माहौल रहा। राजेंद्रनगर, श्यामगंज, सुभाषनगर, कैंट, सीबी गंज, डीडीपुरम, पीलीभीत बाईपास आदि बाजारों में शाम तक रोज की तरह भीड़ रही लेकिन कारोबार ज्यादा नहीं हुआ। शास्त्री बाजार में दवा और कटरा मानराय बाजारों में भी कारोबार सामान्य रहा। शाम को कुछ स्थानों पर दुकानें खुलीं। दिन भर अफरातफरी रहने से 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान जताया गया।
विज्ञापन

नॉनवेज के लिए तरसे लोग
नॉनवेज खिलाने वाले शहर के ज्यादातर रेस्टोरेंट भी दिन भर बंद रहे जबकि शुक्रवार को आम दिनों की अपेक्षा नॉनवेज की डिमांड ज्यादा रहती है। मांग न होने के कारण स्लाटर हाउस से भी मीट की सप्लाई काफी कम हुई। बांस मंडी के मछली बाजार में भी सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed