{"_id":"5dfd258b8ebc3e87b57f3dd3","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly388784832","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव का फायदा उठाया फड़ वालों ने किसानों से आधे में माल खरीदा, पब्लिक को दुगने में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव का फायदा उठाया फड़ वालों ने किसानों से आधे में माल खरीदा, पब्लिक को दुगने में बेचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थोक मंडी में लटका रहा ताला, आज खुलेगी
एक ही दिन में टमाटर 20 से 40, आलू भी 20 से 30
बरेली। तनाव के माहौल के बीच डेलापीर की थोक सब्जी मंडी में ताला लटका तो सब्जियों के भाव आनन-फानन में चढ़ गए। डेलापीर मंडी के बाहर बैठने वाले फड़वालों के साथ शहर की दूसरी सब्जी मंडियों के दुकानदारों ने भी इसका भरपूर फायदा उठाया। जिले भर से आए किसानों से मंडी के बाहर ही आधी कीमतों में सब्जियां खरीदीं और फिर पब्लिक से दुगने दाम वसूल किए गए। नतीजा यह हुआ कि 20 रुपये के भाव बिकने वाला आलू और टमाटर 30 और 40 रुपये पर पहुंच गया। मटर पर भी दुगनी कीमत वसूल की गई।
बृहस्पतिवार दोपहर बाद से ही डेलापीर मंडी में आढ़तियों ने कारोबार बंद कर दिया था लिहाजा शुक्रवार को मंडी में माल न होने की वजह से उसका गेट ही बंद कर दिया गया। लोग सब्जियां खरीदने पहुंचे तो मंडी के बाहर बैठे फड़ दुकानदारों से सब्जी खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। नतीजा यह हुआ कि इन फड़ वालों ने लोगों से मनमानी कीमतें वसूल कीं। इसके अलावा नगर निगम गेट के सामने, श्यामगंज, मीरा की पैठ, किला, कैंट, सुभाषनगर आदि छोटी मंडियों में भी सब्जियाें के भाव बेतहाशा बढ़ा दिए गए।
इससे पहले सुबह सब्जियां लेकर डेलापीर मंडी पहुंचे जिले भर के किसान भी वहां ताला लटका देखकर परेशान हुए और आखिरकार बाहर बैठे फड़वालों को ही औने-पौने दामों में सब्जियां बेचकर लौट गए। सब्जी दुकानदार ओमकार ने बताया कि थोक मंडी बंद होने की वजह से बाजार में सब्जियों की आवक कम रही। इससे आलू, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, लोबिया, धनिया, गोभी, लौकी, प्याज आदि सब्जियां मनमानी कीमतों पर बिकीं। नगर निगम गेट मंडी के ठेकेदार शहीम खां ने बताया कि शुक्रवार को भाव चढ़े रहे। ग्राहकों की तादाद भी आम दिनों से कम रही। वहीं, फल मंडी में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। विक्रेता राशिद, राजेश, नारायण दास ने बताया कि मौजूदा हालातों के चलते कारोबार अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन
आज खुलेगी डेलापीर मंडी
डेलापीर थोक सब्जी मंडी के कारोबारियों ने बताया कि विरोध एक दिन के लिए था, इसलिए शनिवार सुबह से कामकाज सामान्य हो जाएगा। आढ़तियों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम से ही बाहर से वाहन आना शुरू हो गए।