फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

प्रशासन की बैठक का दरगाहों ने किया बहिष्कार

Wed, 18 Dec 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
civcamenities

नहीं पहुंचा किसी भी दरगाह और खानकाह का कोई नुमाइंदा
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी बोले, कानून का पालन सुनिश्चित किया जाएगा

बरेली। हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून आने के बाद कई जिलों में माहौल खराब हुआ है। इन हालत को देखते हुए मंगलवार को प्रशासन ने कलक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक बुलाई थी। इसमें सभी छोटी बड़ी खानकाहों और दरगाहों के नुमाइंदों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन बैठक में किसी भी दरगाह या खानकाह से कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा। हालांकि बैठक न पहुंचने के पीछे सभी के अपने अपने तर्क हैं, लेकिन फिलहाल इसे बैठक का बहिष्कार माना जा रहा है। कुछ मुस्लिम संगठनों के लोग जरूर बैठक में पहुंचे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी नागरिक के खिलाफ अनावश्यक कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि धारा 144 का पालन स्वयं सभी नागरिकों को करना चाहिए। साथ ही उम्मीद जताई कि शहर के लोग शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे।
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे कुछ संगठनों के लोगों को जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई तब तक नहीं की जाएगी जब तक कि उसके खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं होंगे। लेकिन कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि अब तक पुलिस ने जहां भी कार्रवाई की है, नितांत जरूरी थी। पुलिस जनता से भी सहयोग की अपेक्षा रखती है। उन्होंने नुमाइंदों से विशेष रूप से मदरसों और शैक्षिक संस्थाओं पर नियंत्रण रखने की अपील की। क्योंकि युवा वर्ग को आसानी से आक्रोशित कर कुछ असामाजिक तत्व अपना स्वार्थ सिद्ध कर लेते हैं। बैठक में तंजीम उलमा इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुददीन रजवी, मोहम्मद बिलाल कुरैशी, मोहम्मद जुल्फिकार, जमीयत उलमा के जिलाध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद मियां कासमी, जमीयत उलेमा के शहर अध्यक्ष मौलाना अरशद मजहरी, जमीयते उलमा हिंद के जिला महासचिव अबू जफर नोमानी अलकासमी, मौलाना यूनुस कासिमी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed