फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City's promising students shine in JEE Advanced

Bareilly News: जेईई एडवांस में चमके शहर के होनहार

Mon, 10 Jun 2024 06:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
City's promising students shine in JEE Advanced
बरेली। ज्वाॅइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस का परिणाम रविवार को जारी हो गया। इसमें शहर के कई होनहारों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं। ये अब देश के आईआईटी संस्थानों में प्रवेश लेने की प्रक्रिया में शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थियों के परिणाम सामने आने पर टॉपर तय होगा।
विज्ञापन

जनकपुरी स्थित मेडिट बरेली कोचिंग डायरेक्टर विशाल वार्ष्णेय के मुताबिक जेईई एडवांस के परिणाम समेत अबकी बार आंसर शीट भी जारी की गई है। जेईई एडवांस पास करने के बाद ही आईआईटी के स्नातक, इंटीग्रेटेड परास्नातक, स्नातक मास्टर डुअल डिग्री में प्रवेश मिलता है। देश के 23 आईआईटी संस्थानों में 17,385 सीटें हैं। संभावना जताई कि दस जून यानी सोमवार से ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) काउंसलिंग शुरू होगी। इसी के जरिये अभ्यर्थियों को कॉलेजों में सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन

---
जोसा के लिए जारी हुई कटऑफ
विशाल के मुताबिक जोसा काउंसलिंग के लिए जेईई एडवांस के पूर्णांक 360 के सापेक्ष कटऑफ जारी हुई है। जनरल कैटेगरी की कटऑफ 109 अंक, ओबीसी की 98 अंक, ईडब्ल्यूएस की 98 अंक, एससी की 55 अंक, एसटी की 55 अंक है। इसी के साथ काउंसलिंग के लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं। जनरल कैटेगरी में दस हजार तक की रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को संस्थानों में प्रवेश मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मेधावी रहे सफल
मेडिट कोचिंग के क्षितिज बाजपेई ने 180 अंक हासिल कर जनरल कैटेगरी में 4,053वां, केशव गुप्ता ने 165 अंकों के साथ 6,076वां, वैष्णवी सक्सेना ने 153 अंक लेकर 8,216वां, वरुण अग्रवाल ने 149 अंक पाकर 9,015वीं रैंक हासिल की है। छात्रों ने सफलता का श्रेय डायरेक्टर विशाल वार्ष्णेय समेत शिक्षक विपुल गोविल, संतोष वर्मा को दिया है। इनके अलावा श्रेयांश जयसवाल ने 171 अंक हासिल कर 5126वीं रैंक हासिल की है। आनंद विवेक ने 102 अंक हासिल कर एससी श्रेणी में 1,223वीं रैंक हासिल की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed