{"_id":"63c07383adf021773d2f4764","slug":"citizens-yearning-for-sunshine-in-the-new-year-the-sun-came-out-only-for-23-hours-in-12-days-bareilly-news-bly509941091","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नए साल में धूप को तरस रहे शहरवासी, 12 दिन में 23 घंटे ही निकला सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नए साल में धूप को तरस रहे शहरवासी, 12 दिन में 23 घंटे ही निकला सूरज
विज्ञापन
मौसम - सेटेलाईट पर ठडं से बचते लोग - अमर उजाला
बरेली। मध्य दिसंबर के बाद शुरू हुई कड़ाके की सर्दी का सितम अभी थमा नहीं है। नए साल के पहले 12 में से छह दिन (23 घंटे) ही धूप निकली। सर्द हवा के चलते वह भी बेअसर रही। शीतलहर के प्रकोप से गर्म कपड़ों, इलेक्ट्रिकल उपकरणों, फल और सब्जियों का बाजार तो गर्म रहा, लेकिन होटल, रेस्त्रां और अन्य कारोबार प्रभावित हुए। बृहस्पतिवार को चटख धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली।
मौसम विभाग के मुताबिक एक, तीन, चार, पांच, दस और 11 जनवरी को शहरवासी दिनभर धूप के लिए तरसते रहे। शीतलहर की वजह से लोग ठिठुरते रहे। दो जनवरी को दोपहर 12 से तीन बजे तक, छह को दोहपर 12 से तीन बजे तक, सात को दोपहर 12 से चार बजे तक, आठ और नौ को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक धूप रही। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक धूप निकली।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही हवा की वजह से मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में रहे। 12 दिन में पांच बार हवा का रुख बदला। पछुआ चलने पर कोहरा घना हुआ। पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा से हवा चली तो धूप निकली, लेकिन सौ फीसदी नमी होने से ठिठुरन बरकरार रही।
विज्ञापन
खूब बिके हीटर-ब्लोअर और गर्म कपड़े
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा इस बार हीटर, ब्लोअर और गर्म कपड़ों आदि के कारोबार में 15 फीसदी वृद्घि हुई है। हालांकि, रात में गुलजार होने वाले रेस्त्रां, होटल आदि का कारोबार प्रभावित चल रहा है। रात आठ बजे के बाद लोग घर से नहीं निकल रहे हैं।
धूप न निकलने से ओपीडी में बढ़े मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी के अनुसार कड़ाके की ठंड में डायरिया और निमोनिया के मरीजों समेत मनोरोगियों की तादाद भी बढ़ी है। मनोचिकित्सक डॉ. आशीष के मुताबिक धूप न निकलने से हैप्पी हार्मोन का स्राव प्रभावित होने से डिप्रेशन के मामले पहुंच रहे हैं। उनकी काउंसलिंग की जा रही है। इसके अलावा सर्दी, जुकाम, डायरिया, सीने में दर्द, हड्डी व त्वचा रोग के सर्वाधिक मरीज पहुंचे।
कोहरे से प्रभावित रही उड़ान
कोहरे के चलते साल के पहले 12 में से छह दिन हवाई सेवा भी प्रभावित रही। एक जनवरी को मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट निरस्त रहीं। दो को मुंबई की फ्लाइट निरस्त रही। तीन को बंगलूरू और दिल्ली दोनों फ्लाइट निरस्त रहीं। चार को मुंबई की फ्लाइट निरस्त रही। पांच को बंगलूरू की फ्लाइट निरस्त रही। दस जनवरी को बंगलूरू व दिल्ली की उड़ान निरस्त रहीं। दिल्ली की फ्लाइट का शेड्यूल भी बदला।
चार डिग्री चढ़ा पारा, बूंदाबांदी ने बढ़ा दी नमी
बुधवार रात से छाए बादल अनुकू ल माहौल बनने पर बृहस्पतिवार सुबह बरस पड़े। कोहरा छंटने के बाद 11 बजे से चटख धूप निकली। इससे लोगों ने काफी राहत महसूस की। चार डिग्री बढ़त के साथ अधिकतम पारा 18.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य) रहा। मौसम विभाग ने अब दिन में धूप निकलने की उम्मीद जताई है।