फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cirame

बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने गए पिता पर हमला, गंभीर

Sat, 02 Nov 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
cirame
बीसलपुर/ चुर्रासकतपुर। उपले लेने गई किशोरी से गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत करने किशोरी के पिता जब शोहदे के घर गए तो उन पर जानलेवा हमला बोल दिया गया। बांके से कई वार किए, जिससे उनके सिर में काफी चोटें आई। दो अन्य रिश्तेदारों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उनको भी लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में तीनों को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पिता कोमा में हैं। पुलिस ने चाचा से मिली तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ छेड़छाड, मारपीट, बलवा, जानलेवा हमला, पॉक्सो एक्ट और एसी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय भतीजी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। बृहस्पतिवार की शाम गांव के बाहर लगे बटेरे से वह उपले निकालने गई थी। इस बीच गांव का कालू आ धमका। उसने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर धमकी देकर चला गया। भतीजी ने घर जाकर अपने परिजन को पूरी बात बताई। इसे सुनकर पिता रात को ही आरोपी के घर शिकायत करने पहुंच गए। गलती स्वीकारने के बजाए कालू और उसके परिजन ने झगड़ना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सभी हमलावर हो गए और मारपीट करने लगे। बांके से कई वार किए, इसमें छात्रा के पिता के सिर में गंभीर चोट आई। साथ में आए चाचा और भाई से मारपीट की। बीच बचाव करने पर अन्य दो रिश्तेदारों को भी पीटा। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी देते हुए हमलावर फरार हो गए। परिवार वाले आनन-फानन में घायलों को सीएचसी बीसलपुर लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिर वहां से परिजन उनको बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए और भर्ती करा दिया। किशोरी के पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार सुबह उनकी मौत की अफवाह तेज हो गई, हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों ने इसकी तस्दीक कर स्थिति स्पष्ट कर दी। एसपी अभिषेक दीक्षित, एएसपी रोहित मिश्र ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल हरिशंकर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कालू, खिलावन, संजू, सत्यपाल, महीपाल, नंदलाल और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को सीओ प्रवीण मलिक ने मौका मुआयना कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी गई, लेकिन घरों पर ताले लटके मिले।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर घटना की एफआईआर दर्ज करा दी गई है। बरेली में भर्ती एक घायल के कोमा में होने की बात पता लगी है। सीओ बीसलपुर को हमलावरों की धरपकड़ कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed