{"_id":"5d9e10f78ebc3e012f2818b9","slug":"chinmyanand-and-law-student-back-after-voice-match-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवाज के सैंपल देने के बाद चिन्मयानंद छात्रा और उसके तीनों दोस्त फिर पहुंचे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवाज के सैंपल देने के बाद चिन्मयानंद छात्रा और उसके तीनों दोस्त फिर पहुंचे जेल
Thu, 10 Oct 2019 04:57 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शाहजहांपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 10 Oct 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद, पीड़ित छात्रा और उसके तीन दोस्तों को आवाज मिलान के लिए लखनऊ लाया गया था। आवाज नमूना देकर शाम साढ़े पांच बजे छात्रा और साढ़े पांच बजे चिन्मयानंद लौट गए। बता दें कि कोर्ट के आदेश पर बुधवार को जिला कारागार से कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच इन लोगों को फोरेंसिक लैब लखनऊ ले जाया गया।
विज्ञापन
बीते दस सितंबर को तेल मालिश कराते वायरल वीडियो में चिन्मयानंद, एसएस लॉ कॉलेज की एलएलएम छात्रा से अश्लील शब्दों में बात कर रहा था। वहीं कुछ देर बाद वायरल दूसरे वीडियो में एक गाड़ी के अंदर छात्रा, संजय, सचिन और विक्रम चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती का व्हट्सऐप मेसेज भेजने और एक दूसरे पर बातचीत के जरिए दोषारोपण करते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
इन दोनों वीडियो में बोल रहे आरोपियों की आवाज मिलान के लिए एसआईटी ने उन्हें लखनऊ फोरेंसिक लैब ले जाने की अनुमति चार अक्तूबर को मुख्यमंत्री न्यायिक मजिस्ट्रेट से मांगी थी। पांच अक्तूबर को अनुमति मिलने के बाद बुधवार को पांचों आरोपियों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अलग-अलग गाड़ियों से फोरेंसिक लैब लखनऊ ले जाया गया।
विज्ञापन