{"_id":"5de6b01c8ebc3e548349ed8b","slug":"chinmiyanand-bareilly-news-bly3866124178","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा और उसके तीनों दोस्त सीजेएम कोर्ट में पेश हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा और उसके तीनों दोस्त सीजेएम कोर्ट में पेश हुए
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा और उसके तीनों दोस्त मुकदमे की तारीख पर मंगलवार को कोर्ट में पेश किए गए। छात्रा को दोपहर 12:20 और उसके दोस्तों को 12:50 बजे कोर्ट में पेश किया गया। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने अगली तारीख 18 दिसंबर तय की है।
मंगलवार को आरोपी छात्रा को जिला कारागार से पुलिस की गाड़ी में महिला बंदियों के साथ जजी कचहरी लाया गया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस कचहरी तिराहे के पास जजी कचहरी गेट के बाहर गाड़ी को रोक दिया गया। यहां से दो महिला कांस्टेबल छात्रा को पैदल कोर्ट तक लेकर पहुंचीं। यहां कुछ मिनट में अदालती कार्रवाई के तहत छात्रा ने हस्ताक्षर किए और इसके बाद उसे महिला कांस्टेबल लेकर चलीं गईं। वहीं छात्रा के दोस्तों संजय, सचिन, विक्रम को जेल से अन्य बंदियों के साथ पुलिस की गाड़ी में जजी कचहरी लाया गया। यहां तीनों आरोपियों को हवालात में रखा गया। छात्रा की पेशी के बाद उसके दोस्त संजय, सचिन, विक्रम को कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद पुलिस उन्हें वापस हवालात ले गई। जहां से तीनों को बंदियों के साथ जेल में दाखिल कर दिया गया। फिरौती के आरोपी संजय, सचिन, विक्रम के वकील प्रमोद तिवारी ने बताया कि सीजेएम ट्रेनिंग पर गए हैं। इसलिए कोर्ट खाली होने की वजह से उन्हें अभियोजन प्रपत्र की नकलें प्राप्त नहीं हो सकीं हैं।
डीसीबी चेयरमैन और भाजपा नेता कोर्ट में नहीं हुुए पेश
शाहजहांपुर। एसआईटी ने अपनी चार्जशीट में डीसीबी चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डीपीएस राठौर और भाजपा नेता अजीत सिंह का भी नाम शामिल किया है। उन पर चिन्मयानंद से सवा करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। उनके खिलाफ कोर्ट से समन जारी किया गया है, जिन्हें पुलिस रिसीव भी करा चुकी है। कोर्ट की ओर से उन्हें पेश होने के लिए तीन दिसंबर की तारीख तय थी। मगर डीपीएस राठौर और अजीत दोनों में कोई भी मंगलवार को कोर्ट में पेश नहीं हुआ।