{"_id":"5ddd77058ebc3e54921f56ff","slug":"chinmiyanand-bareilly-news-bly385649381","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद से जुड़े पुराने दुष्कर्म मामले की सुनवाई 13 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद से जुड़े पुराने दुष्कर्म मामले की सुनवाई 13 दिसंबर को
Wed, 27 Nov 2019 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ वर्ष 2011 में दर्ज दुष्कर्म मामले के मुकदमे की सुनवाई शाहजहांपुर स्पेशल जज एमपी, एमएलए कोर्ट नंबर तीन में होगी।
विज्ञापन
मंगलवार को इन मामलों की सुनवाई होनी थी, लेकिन पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई के लिए 13 दिसंबर की तारीख नियत की गई है। चूंकि चिन्मयानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से इस मामले में स्टे ले रखा है। इसलिए हाईकोर्ट के अग्रिम आदेश तक पत्रावली में कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
चिन्मयानंद पर उनकी एक शिष्या ने वर्ष 2011 में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने व गले में रस्सी से फंदा कसकर जान से मारने की कोशिश करने और बार-बार गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसकी रिपोर्ट 30 नवंबर 2011 को चौक कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। विवेचना अधिकारी ने चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी से बचने के लिए चिन्मयानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से 25 जुलाई 2018 से स्टे ले लिया था। अभी तक यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्पेशल जज एमपी, एमएलए कोर्ट में चल रहा था। चूंकि स्पेशल कोर्ट जिला स्तर पर स्थापित किया जा चुका है इसलिए अब इस केस की सुनवाई शाहजहांपुर में ही होगी।
इसी कोर्ट में भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा और पूर्व सांसद कृष्णाराज के खिलाफ मुकदमा चल रहा था। अब इन लोगों का मुकदमा भी यहां स्थानांतरित कर दिया गया है। रोशनलाल वर्मा के खिलाफ सपा नेता अनवर अली ने 11 मार्च 2012 को चुनाव के दौरान छवि बिगाड़ने आदि का मामला दर्ज कराया था।
उस वक्त रोशनलाल बसपा के प्रत्याशी थे। इस मामले में पुलिस ने एफआर लगा दी थी। दोबारा विवेचना का आदेश दे दिया गया था और मामला इलाहाबाद स्पेशल जज एमपी, एमएलए कोर्ट भेज दिया गया था। अब कोर्ट जिले में स्थापित होने की वजह से इस मामले की सुनवाई भी यहीं होगी।
पूर्व सांसद कृष्णाराज के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान धारा 144 के उल्लंघन का मामला निगोही के थानाध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ला ने दर्ज कराया था। इन मामलों की मंगलवार को सुनवाई होनी थी लेकिन पीठासीन अधिकारी अवकाश पर थे, इसलिए सुनवाई के लिए 13 दिसंबर की तारीख तय की गई है।
सीजेएम कोर्ट से एसआईटी को मिली केस डायरी की कॉपी
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी को मंगलवार को सीजेएम कोर्ट से केस डायरी की कॉपी प्राप्त हो गई।
एसआईटी ने मामले की जांच पूरी कर चिन्मयानंद और उनसे फिरौती मांगने के मामले में आरोपी एलएलएम की छात्रा और उसके दोस्त संजय, सचिन, विक्रम के खिलाफ छह नवंबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किए थे।
एसआईटी की टीम में शामिल सह विवेेचक इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने सीजेएम कोर्ट से केस डायरी की कॉपी दिलवाने की मांग की थी। जिस पर मंगलवार को उन्हें केस डायरी की कॉपी दे दी गई। संवाद